विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मेरठ में पुलिस चौकी के पास से केवल 9 सेकेंड में बाइक चोरी, CCTV में कैद हुई घटना 

By Lokesh Sharma Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Fri, 16 Oct 2026 02:56 PM (GMT+05:30)

Meerut News: मेरठ में एल ब्लॉक चौकी के पास से एक युवक ने मात्र नौ सेकंड में बाइक चोरी कर ली। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।

News Article Hero Image

HighLights

  1. बाइक चोरी की इस घटना की फुटेज देखकर लोग हैरत में।

  2. सीसीटीवी फुटेज से आरोपित की पहचान कर रही पुलिस।

जागरण संवाददाता, मेरठ। शहर में वाहन चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। सड़क पर बाइक खड़ी कर नजर घुमाते ही वाहन गायब हो रहे हैं।

पुलिस चौकी, थाने व चेकपोस्ट के पास से भी वाहन चुराने में बदमाश डर नहीं रहे हैं। ऐसा ही एक मामला गुरुवार को हुआ। एल ब्लाक चौकी के पास एक युवक ने काम्पलेक्स के बाहर खड़ी बाइक मात्र नौ सेंकेंड में चुरा ली और फरार हो गया।

चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सोशल मीडिया पर इसे वीडियो कर दिया। फुटेज से अब पुलिस आरोपित की पहचान का प्रयास कर रही है। 

एल ब्लाक चौकी के पास शाहवेज किसी काम से आया था। बाइक खड़ी कर वह अंदर दुकान पर गया। इसी दौरान जींस व टीशर्ट पहने एक युवक आया।उसने बाइक में मास्टर की लगाई और फरार हो गया। युवक ने बाइक चोरी की घटना को मात्र नौ सेकेंड में अंजाम दिया।

बाइक चोरी की इस घटना की फुटेज देखकर लोग हैरत में है। जिस स्थान से बाइक चोरी हुई उससे कुछ दूर ही एल ब्लाक चौकी है। साफ है पुलिस चौकी या पुलिस की मौजूदगी का युवक को जरा भी खौफ नहीं था। फुटेज में नजर आ रहे युवक की बाइक मालिक व पुलिस, दोनों पहचान का प्रयास कर रहे हैं। एसओ लिसाड़ी गेट दलबीर सिंह ने बताया कि जल्द ही आरोपित की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

डीएम आफिस के बाहर महिला ने किया हंगामा, वीडियो वायरल

मेरठ : इंटरनेट पर गुरुवार को एक महिला की डीएम आफिस के बाहर हंगामा करने की वीडियो वायरल हुई। वीडियो में महिला ने एक युवक को पकड़ रखा है तथा आरोप लगा रही है कि उसने फेसबुक पर उससे दोस्ती की। उसे प्रेमजाल में फंसाया।

उसके दो बेटे है। आरोपित सराफा बाजार में एक ज्वेलर्स के यहां काम करता है। महिला का आरोप है कि युवक छह साल से उसके साथ पति की तरह रहता है। वह दिल्ली रोड की सूर्यनगर कालोनी में रहती है।

युवक ने उसे झांसा देकर उसका 65 गज का मकान अपने नाम करा लिया। दोनों के रिश्ते के बारे में युवक की मां, भाई व भाभी को पता है। आरोपित अब उससे शादी नहीं कर रहा है। उसे छोड़ रहा है। मकान वापस मांगने पर वह धमकी देता है।

महिला का आरोप है कि बुधवार को युवक उसके मकान के एग्रीमेंट तोड़ने कचहरी आया। यहां आकर उससे कोई संबंध नहीं होने का शपथपत्र तैयार करा लिया। अब वह मकान का एग्रीमेंट नहीं तोड़ रहा है।

महिला के हंगामे पर कचहरी चौकी पुलिस ने आरोपित युवक को हिरासत में ले लिया। शाम को दोनों पक्षों में समझौता हो गया। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस अरूण भाटी ने बताया कि कोई तहरीर थाने पर किसी भी पक्ष ने नहीं दी है।