विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दीपावली के पहले ही जहरीली हुई शहर की हवा, मेरठ देश का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर<br/>

By Om Bajpai Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Sun, 25 Oct 2026 06:00 AM (IST)

दीपावली से पहले ही मेरठ और बड़ौत की हवा बेहद जहरीली हो गई है, जहां एक्यूआई 321 और 324 तक ...और पढ़ें

आरटीओ रोड पर लगे मिट्टी के ढेर, वाहनों से यह धूल उड़-उड़ कर लोगों के घरों में पहुंच रही है। जागरण

आरटीओ रोड पर लगे मिट्टी के ढेर, वाहनों से यह धूल उड़-उड़ कर लोगों के घरों में पहुंच रही है। जागरण

HighLights

  1. मेरठ में शाम चार बजे एक्यूआइ 321 और बड़ौत में 324

  2. शाम छह बजे दिल्ली देहरादून बाइपास पर एक्यूआइ 346

जागरण संवाददाता, मेरठ। दीपावली के पर्व को अभी 13 दिन अधिक का समय शेष है। लेकिन उसके पहले ही शहर की हवा जहरीली होती जा रही है। शनिवार को बड़ौत और मेरठ देश के सबसे अधिक प्रदूषित क्षेत्र रहे। 24 घंटे से लगातार हवा की गुणवत्ता बेहद खराब के मानक से अधिक के स्तर पर बनी रही। शहर वासी स्वास्थ्य के लिए हानिकारक दूषित हवा में सांस लेने को मजबूर हैं लेकिन जिम्मेदारों के कानों में जूं नहीं रेंग रही है।

ग्रेप के प्रतिबंधों और नियमों का खुले आम उल्लंघन हो रहा है जगह - जगह कूड़ा फैला हुआ है, खुदी हुई सड़कों और फुटपाथों से धूल उड़ रही है। रोकथाम के उपाय नदारद हैं। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की सूची में मेरठ में सीजन में पहली बार एक्यूआइ 300 से अधिक 321 रिकार्ड किया गया। वहीं बड़ौत में यह 324 रहा। यह देश में सबसे अधिक रहा। मेरठ में लगातार हवा की गुणवत्ता खराब होती जा रही है। चार दिनों से मेरठ की वायु गुणवत्ता सबसे खराब प्रथम पांच शहरों में शामिल है। मेरठ के समीप गजरौला तीसरे स्थान पर रहा।

जयभीम नगर मेंं पीएम 10 की मात्रा 400 के पार
मेरठ के कई क्षेत्रों में स्थिति बेहद संवेदन शील हो गई है। शुक्रवार की देर रात 11 बजे से शनिवार सुबह चार बजे तक जयभीम नगर में पीएम 10 की मात्रा 400 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर तक पहुंच गया।

यह वायु की गुणवत्ता की अत्यंत गंभीर सीवियर स्थिति को दर्शाता है। दिल्ली देहरादून बाइपास पर शाम छह एक्यूआइ 346 पहुंच गया।
शनिवार को दिल्ली का एक्यूआइ 191 था। केंद्रीय वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने 21 अक्टूबर को ग्रेप स्टेज वन लागू की है। मेरठ की स्थिति दिल्ली से कहीं अधिक संवेदनशील है। इसके बावजूद न ही उखड़ी सड़कों पर पानी की छिड़काव हो रहा है न ही धूल की रोकथाम के कोई उपाय किए जा रहे हैं। बानगी के तौर पर आरटीओ रोड को ही लें तो यहां फुटपाथ पर मिट्टी के ढ़ेर लगे हैं।

यहां डीजी सेट सीज करने के आदेश
केंद्रीय वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने पुरी इंजीनियरिंग मुजफ्फरनगर, ट्रेजरी आफीसर, कलेक्ट्रेट, बागपत के परिसर में लगे डीजी सेट सील करने के आदेश दिए हैं। .........................

कब कब कहां रही जहरीली हवा
समय स्थान पीएम 2.5 की मात्रा पीएम 10 की मात्रा
पल्लवपुरम सुबह छह बजे 355 212
जयभीमनगर दोपहर 12 बजे 395 410
एमआइईटी दोपहर 12 बजे 375 295

24 अक्टूबर सर्वाधिक प्रदूषित शहर
बड़ौत 324
मेरठ 321
गजरौला 309