एडीजी के पालतू कुत्ते ने एसपी सिटी को काटा, लगवाए इंजेक्शन
एडीजी मेरठ जोन प्रशांत कुमार के पालतू कुत्ते ने एसपी सिटी रणविजय सिंह को काट लिया। उनको इंजेक्शन लगवाने पड़े। यह घटना महकमे में चर्चा का विषय बनी है।
By Ashu SinghEdited By: Published: Tue, 27 Nov 2018 01:20 PM (IST)Updated: Tue, 27 Nov 2018 01:20 PM (IST)
मेरठ, जेएनएन। एडीजी जोन प्रशांत कुमार के पालतू कुत्ते ने एसपी सिटी को काट लिया, जिन्हें इंजेक्शन लगवाए गए। यह घटना महकमे में चर्चा का विषय बनी है। वहीं, एसपी ट्रैफिक के पालतू कुत्ते ने उनकी बेटी को काट लिया।
आवास पर गए थे
एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि एसपी सिटी रणविजय सिंह एक अधिकारी के साथ एडीजी के आवास पर गए थे। जैसे ही वह अंदर दाखिल हुए तो एडीजी का पालतू कुत्ता उन पर झपट पड़ा। एसपी सिटी ने शोर भी मचाया, लेकिन कुत्ते ने उनके हाथ में काट लिया। इसके बाद पुलिस महकमे में चर्चा चलने लगी। हालांकि, कुत्ता एडीजी का था इसलिए मामले को वहीं दबा दिया गया।
एसपी ट्रैफिक के कुत्ते ने भी काटा
उधर, एसपी ट्रैफिक संजीव कुमार बाजपेई की बेटी को भी उनके पालतू कुत्ते ने काट लिया। एसपी ट्रैफिक ने भी कुत्ता पाल रखा है, जो अक्सर बच्चों के बीच खेलता रहता है। खेलने के दौरान कुत्ते ने उनकी बेटी को काट लिया, जिसका निजी अस्पताल में उपचार करा दिया गया। एसपी ट्रैफिक का कहना है कि मामूली दांत लगे हैं।
किसी को नहीं काटता कुत्ता : एडीजी
एडीजी का कहना है कि उनका कुत्ता पालतू है, वह किसी को काटता नहीं है।
मामूली-सा काट लिया था : एसपी सिटी
एसपी सिटी का कहना है कि यह घटना एक सप्ताह पहले की है। कुत्ते ने मामूली-सा काट लिया था।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें