विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

11 साल जेल में रहने पर भी नहीं सुधरा युवक, जमानत पर आने के बाद भाभी और दो भतीजियों पर तेजाब फेंका

By Lokesh Sharma Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Wed, 11 Mar 2026 02:21 PM (IST)

Meerut News : हत्या के मामले में 11 साल बाद जेल से छूटे एक युवक ने मेरठ के खरखौदा में ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक फोटो

प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. आरोपित युवक का मेरठ में बड़े भाई से हुआ विवाद

  2. तहरीर पर पुलिस ने दर्ज की आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट

संवाद सूत्र, खरखौदा (मेरठ)। हत्या के मामले में 11 वर्ष बाद जमानत पर जेल से छूटे युवक का बड़े भाई से विवाद हो गया। आरोपित ने छोटे भाई की पत्नी और दो भतीजियों पर तेजाब फेंक दिया। तीनों बुरी तरह झुलस गईं। तीनों को एनसीआर मेडिकल कालेज के अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपित भी तेजाब से झुलस गया।

गांव सेतकुआं निवासी अजय का रविवार को बड़े भाई छोले व अन्य स्वजन के साथ झगड़ा हुआ था। स्वजन ने बताया कि मंगलवार सुबह अजय तेजाब की बोतल लेकर घर पहुंचा। उसने छोले की पत्नी बबली पर तेजाब डालने का प्रयास किया।

बबली तो किसी तरह बच गई पर छोटे भाई सुशील की पत्नी काजल व पास में खेल रही उसकी डेढ़ वर्षीय बेटी दिव्यांशी तथा छोले की दो वर्षीय बेटी वंशिका पर तेजाब गिर गया। तीनों गंभीर रूप से झुलस गए। आरोपित भाग गया। पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। बबली ने अजय के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पुलिस के अुनसार, अजय गांव में नाई की दुकान करता था। 11 वर्ष पहले दुकान पर किसी व्यक्ति से उसका झगड़ा हो गया। बीच-बचाव कर रहे 65 वर्षीय देवी सहाय पर अजय ने कैंची से हमला कर दिया था। देवी सहाय की मौत हो गई थी। इससे पहले भी अजय ने गांव के कलवा और गौरव पर भी कैंची से हमला किया था। पुलिस का कहना है कि अजय नशा करता है। वह अविवाहित है।

इन्होंने कहा

पीड़ित पक्ष की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

-प्रमोद कुमार सिंह, सीओ किठौर।