विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मेरठ: ललिता के परिवार को उकसाकर दिग्विजय और रवि ने रोका था रास्ता, 16 पर मुकदमा दर्ज

Published: Thu, 09 Jul 2026 02:03 PM (IST)

मेरठ में ललिता गौतम हत्याकांड को लेकर कलक्ट्रेट गेट पर प्रदर्शन करने वाले 16 नामजद और 50 अज्ञात लोगों पर ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, मेरठ। ललिता गौतम हत्याकांड को लेकर कलक्ट्रेट गेट पर प्रदर्शन करने वाले 16 नामजद और 50 के खिलाफ अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया। छह आरोपितों को मौके से गिरफ्तार कर लिया है।

आरोप है कि मृतका के स्वजन को आर्थिक सहायता का लालच देकर कमिश्नर पार्क पर प्रदर्शन के लिए लेकर आए थे। जबकि पीड़ित पक्ष की वीडियो हमारे पास है, जो पुलिस कार्रवाई से पूरी तरह संतुष्ट है।

उनके रास्ता रोकने पर दो एंबुलेंस प्रभावित हुई। साथ ही कलक्ट्रेट और कचहरी का कार्य भी प्रभावित हुआ है। एसएसपी ने बताया कि यह पांचवा मुकदमा है, इससे पहले भी जाम लगाकर रास्ता रोकने वालों पर चार मुकदमे दर्ज हो चुके है।

एसएसपी अविनाश पांडेय ने बताया कि ललिता गौतम हत्याकांड में पुलिस निष्पक्ष कार्रवाई कर रही है। पीड़ित परिवार भी पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट है। अमरोहा के हसनपुर निवासी दिग्विजय सिंह और रवि गौतम निवासी छयारसी नोएडा पीड़ित परिवार को उकसा रहे थे।

दिग्विजय अमरोहा से जिला बदर है, उसके खिलाफ विभिन्न थानों में नौ मुकदमे दर्ज है, खुद को अधिवक्ता बताने वाले रवि गौतम के खिलाफ भी चार मुकदमे दर्ज हैं। दोनों ही अन्य लोगों के साथ पीड़ित परिवार को उकसा कर प्रदर्शन के लिए लेकर आए थे।

उक्त लोगों को काफी समझाने का प्रयास किया। उसके बाद भी नहीं माने। तब पुलिस ने बल प्रयोग कर रास्ते से हटाया है। साथ ही मौके से आरोपित रवि गौतम, अंकित कुमार गढ़मुक्तेश्वर, अरविंद कुमार निवासी छियारसी नोएडा, ऋतिक कुमार निवासी मुंडाली मेरठ, नवनीत कुमार बुद्धि विहार मझौला मुरादाबाद और दो बाल अपचारी को गिरफ्तार किया है।

उसके अलावा दिग्विजय सिंह समेत 16 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पीड़ित परिवार को मुकदमे में शामिल नहीं किया गया है।

यह भी पढ़ें- मेरठ में बारिश जारी, इसे लेकर क्या है IMD का पूर्वानुमान? जलभराव व ब‍िजली गुल होने से बढ़ी परेशानी