Move to Jagran APP

औषधीय तत्वयुक्त हवन सामग्री से दी आहुतियां

गढ़ रोड स्थित कल्याणनगर में रविवार को चतुर्वेद पारायण महायज्ञ आरंभ हुआ।

By JagranEdited By: Published: Sun, 24 Jan 2021 11:30 PM (IST)Updated: Sun, 24 Jan 2021 11:30 PM (IST)
औषधीय तत्वयुक्त हवन सामग्री से दी आहुतियां
औषधीय तत्वयुक्त हवन सामग्री से दी आहुतियां

मेरठ, जेनएन। गढ़ रोड स्थित कल्याणनगर में रविवार को चतुर्वेद पारायण महायज्ञ आरंभ हुआ। गायत्री शक्तिपीठ की नवीन विस्तार भूमि पर मंत्रोच्चार के बीच यजमानों ने औषधीय तत्वयुक्त हवन सामग्री और देशी घी से यज्ञ कुंड में आहुतियां अíपत कीं। 15 दिवसीय यज्ञ के प्रथम दिन मनोहरनाथ मंदिर की गुरुमाता नीलिमा नंद, वरिष्ठ चिकित्सक डा. अनिल कुमार चौहान, यज्ञ के ब्रह्मा आचार्य अंकुर भारद्वाज ने ध्वजारोहण और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। गायत्री परिवार के जनक श्रीराम शर्मा आचार्य को नमन किया गया। रासना डिग्री कालेज के इतिहास विभागाध्यक्ष प्रोफेसर तेज वीर सिंह ने महायज्ञ की महत्ता पर चर्चा की। यजमान धीरेंद्र देव त्यागी, पवित्र त्यागी, डा. गौरव मित्तल, आशीष रस्तोगी, अंशु रस्तोगी आदि ने भाग लिया।

loksabha election banner

मीडिया प्रभारी गौरव ने बताया कि चतुर्वेद पारायण यज्ञ के लिए सुबह व शाम तीन-तीन घंटे हवन होगा। सात फरवरी तक 1500 वेद मंत्रों का नियमित उच्चारण कर आहुतियां दी जाएंगी।

हस्तिनापुर गौरव बहाली को होगा सुंदर कांड 26 को: हस्तिनापुर के प्राचीन गौरव की बहाली की मांग को लेकर 26 जनवरी मंगलवार को प्राचीन जयंती माता शक्ति पीठ मंदिर में सुंदर कांड का पाठ किया जाएगा। पाठ में लोकतंत्र सेनानी कल्याण समिति के संयोजक धीरेन्द्र नाथ श्रीवास्तव भी शामिल होंगे।

प्राचीन जयंती माता शक्ति पीठ मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष सुदेश उर्फ पप्पू गुर्जर ने यह जानकारी दी। सुदेश गुर्जर के कहा है कि भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार का हस्तिनापुर के प्राचीन गौरव की बहाली की तरफ ध्यान आकर्षित करने के लिए 26 जनवरी को मंदिर परिसर में सुंदर कांड का पाठ किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.