एमडीए का जवाब, पैंठ स्थानांतरण नगर निगम का काम
शहर में साप्ताहिक पैंठ अतिक्रमण व जाम का कारण बन रही हैं लेकिन इन्हें स्था
मेरठ,जेएनएन। शहर में साप्ताहिक पैंठ अतिक्रमण व जाम का कारण बन रही हैं, लेकिन इन्हें स्थानांतरित कर उचित स्थान देने के प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। जिस महायोजना-2021 में पैंठ के स्थानों के स्थानांतरण का प्रविधान किया गया था, उस पर अमल नहीं किया गया। महायोजना तैयार करने वाला एमडीए उसकी पुस्तक प्रकाशित कराने के बाद मानो उसे भूल गया।
हाल ही में सूचना का अधिकार कार्यकर्ता लोकेश खुराना ने जनसुनवाई पोर्टल पर पैंठ के बारे में सवाल किया तो एमडीए की ओर से लिखित जवाब दिया गया कि पैंठ बाजारों के स्थानांतरण का कार्य नगर निगम का है। यह जवाब मुख्य नगर नियोजक की ओर से दिया गया है। जवाब में लिखा गया है कि मेरठ महायोजना 2021 में बड़े भूउपयोग दर्शाए गए हैं। साप्ताहिक पैंठ के स्थानांतरण का कार्य नगर निगम मेरठ द्वारा किया जाता है। इसलिए साप्ताहिक पैंठ के लिए खुले मैदानों या अन्य चिह्नित स्थलों पर किए जाने का कार्य नगर निगम द्वारा किया जाना है। उधर, नगर निगम व पुलिस प्रशासन भी एक-दूसरे पर पैंठ की जिम्मेदारी डालते रहे हैं। इसकी वजह से व्यस्त सड़कों के किनारे पैंठ लग रही हैं।
यह लिखा है महायोजना में
साप्ताहिक अवकाश के दिन स्कूल, कालेज आदि सार्वजनिक भवनों के मैदानों में पैंठ आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। ऐसे बाजार दोपहर बाद अवकाश के समय में भी स्कूल में आयोजित किए जा सकते हैं।
विधि-विधान से कराया पितृ-तर्पण: मुल्तान नगर स्थित खाटू श्याम मंदिर में गायत्री परिवार के प्रतिनिधियों ने पितृ तर्पण कराया। 101 लोगों ने सामूहिक कार्यक्रम में भाग लिया। बता दें कि पितृ दोषों के निवारण को हर वर्ष मंदिर समिति द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। आचार्य राकेश ने विधि-विधान से तर्पण प्रक्रिया संपन्न कराई। कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र शर्मा ने किया। मंदिर समिति अध्यक्ष प्रभात शर्मा, अनिल गोल्डी, रणवीर शर्मा, वंशज गुप्ता, दीपांश उपाध्याय, मुदित मांगलिक, लोकेश शर्मा आदि मौजूद रहे।