Move to Jagran APP

सहारनपुर में एमसीए पास युवक निकला लुटेरा, कपड़ा व्यापारी के घर की थी लूट

सहारनपुर एसएसपी ने बताया कि चंद्रनगर कालोनी में कपड़ा व्यापारी अवनीश पसरीचा की पत्नी ममता और उनकी रिश्तेदार प्रियंका के साथ लूटपाट हुई थी। दोनों महिलाएं अपने घर में थी। एक युवक नकाब लगाकर घर में घुसा और उसने दोनों महिलाओं को चाकू की नोक पर उनके जेवरात उतरवा लिए।

By Prem Dutt BhattEdited By: Published: Thu, 14 Oct 2021 11:20 PM (IST)Updated: Thu, 14 Oct 2021 11:20 PM (IST)
सहारनपुर में एमसीए पास युवक निकला लुटेरा, कपड़ा व्यापारी के घर की थी लूट
पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता करते एसएसपी डा. एस चन्नपा

सहारनपुर, जागरण संवाददाता। सदर बाजार थानाक्षेत्र की पाश कालोनी चंद्रनगर में कपड़ा व्यापारी के घर लूट करने वाले लुटेरे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उससे वह सभी सामान भी बरामद कर लिया है, जो उसने लूटा था। आरोपित ने पूछताछ में बताया कि वह एमसीए (मास्टर आफ कंप्यूटर एप्लीकेशन) पास है। बावजूद इसके आरोपित नशेड़ी किस्म का है। कई बार लूट और लूट का प्रयास एवं चोरी की वारदातों में जेल जा चुका है। आरोपित का अपराध करने का तरीका भी अजीब होता है।

loksabha election banner

11 अक्टूबर को हुई थी वारदात

पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता के दौरान एसएसपी डा. एस चन्नपा ने बताया कि सदर बाजार थानाक्षेत्र की चंद्रनगर कालोनी में कपड़ा व्यापारी अवनीश पसरीचा की पत्नी ममता और उनकी रिश्तेदार प्रियंका के साथ लूटपाट हुई थी। 11 अक्टूबर को दोनों महिलाएं अपने घर में थी। एक युवक नकाब लगाकर घर में घुसा और उसने दोनों महिलाओं को चाकू की नोक पर लेकर उनके पहने हुए जेवरात उतरवा लिए। आरोपित ने लूट करते हुए ममता से कहा था कि उसे अपनी बेटी का आपरेशन कराना है और वह उनका पैसा लौटा भी देगा। आरोपित लूट करने के बाद फरार हो गया। इस मामले में सदर बाजार थाना प्रभारी हरेंद्र ङ्क्षसह ने अपनी टीम लगाई और सर्विलांस एवं मुखबिर की मदद से आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित ने अपना नाम रितेश उर्फ विशाल पुत्र विनोद शर्मा निवासी चंद्रनगर ही बताया। आरोपित पड़ोसी होने के नाते उसे घर के बारे में पता था। आरोपित को जेल भेज दिया गया है। एसएसपी ने पूरी टीम को 10 हजार का इनाम दिया है।

आरोपित को पकड़ने के लिए पुलिस को करनी पड़ी मशक्कत

आरोपित को पकड़ने के लिए पुलिस को खूब मशक्कत करनी पड़ी। आरोपित लूटपाट करने के बाद जेवरात लेकर पंजाब चला गया था। सदर बाजार थाना प्रभारी हरेंद्र सिंह को इस आरोपित को पकडऩे के लिए लंबा सफर करना पड़ा। हरेंद्र ङ्क्षसह दो रात सोए नहीं और आरोपित को पंजाब से पकड़ लिया।

किसान के मकान की छत उखाड़कर 11 लाख की चोरी

सहारनपुर। सदर बाजार थानाक्षेत्र की गिल कालोनी में बुधवार की देर रात चोरों ने एक किसान के मकान की छत का जाल उखाड़कर लगभग 11 लाख रुपये की चोरी कर ली। मकान में किराएदार रह रहे परिवार को गुरुवार की सुबह जानकारी हुई। जिसके बाद किसान को सूचना दी गई। किसान मौके पर पहुंचा। सदर बाजार पुलिस ने डाग स्क्वायड ङ्क्षफगर ङ्क्षप्रट आदि टीम बुलाकर मामले की जांच कराई। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

मूल रूप से चिलकाना थानाक्षेत्र के गांव गोर्वधनपुर निवासी महेश त्यागी पेशे से किसान है। उनकी गांव में खेतीबाड़ हैं। हालांकि वह अपने परिवार के साथ शहर की गिल कालोनी में रह रहे हैं। महेश त्यागी ने बताया कि उनके मकान में किराएदार भी रहते हैं। वह कई दिन पहले परिवार के साथ गांव में गए थे। गुरुवार की सुबह किराएदारों ने बताया कि उनके मकान में चोरी हो गई है, जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि मकान की छत पर लोहे का जाल लगा हुआ है। इस जाल को फाडऩे के बाद ही चोर घर के अंदर दाखिल हुए। जिसके बाद घर में रखे ढाई लाख कैश और सात से आठ तोले सोने के जेवरात, डेढ़ किलो चांदी ले गए। महेश त्यागी का कहना है कि उनका करीब 11 लाख का सामान चोरी हुआ है। सदर बाजार थाना प्रभारी हरेंद्र सिंह ने बताया कि मौके पर हर तरह की जांच कर ली गई है। मुकदमा भी दर्ज कर लिया है। चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है। आसपास के सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.