Move to Jagran APP

मेरठ नगर निगम बोर्ड के दो साल पूरे, महापौर ने गिनाई उपलब्धियां Meerut News

नगर न‍िगम बोर्ड के दो साल पूरे होने पर महापौर सुनीता वर्मा ने बोर्ड की दो साल की उपलब्धियां गिनाई तो नगर आयुक्त ने आगामी योजनाओं पर फोकस किया।

By Taruna TayalEdited By: Published: Thu, 12 Dec 2019 03:59 PM (IST)Updated: Thu, 12 Dec 2019 03:59 PM (IST)
मेरठ नगर निगम बोर्ड के दो साल पूरे, महापौर ने गिनाई उपलब्धियां Meerut News
मेरठ नगर निगम बोर्ड के दो साल पूरे, महापौर ने गिनाई उपलब्धियां Meerut News

मेरठ, जेएनएन। नगर निगम बोर्ड के दो साल पूरे होने पर टाउनहाल परिसर स्थित तिलकहाल में गुरुवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महापौर ने बोर्ड की दो साल की उपलब्धियां गिनाई तो नगर आयुक्त ने आगामी योजनाओं पर फोकस किया। पार्षदो से शहर के समुचित विकास के लिए सुझाव मांगे गए।

loksabha election banner

महापौर ने गिनाई उपलब्धियां

महापौर सुनीता वर्मा ने कहा कि दो साल पहले 12 दिसम्बर 2017 को जनता की सेवा के लिए नगर निगम बोर्ड का गठन हुआ था। 90 पार्षदों ने साथ मे शहर को विकास के पथ पर आगे बढ़ाने की शपथ ली थी। दो साल में बोर्ड 185 करोड़ रुपये खर्च कर 1333 निर्माण कार्य कराने में सफल हुए हैं। इसी बोर्ड ने डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन की व्यवस्था शहर में शुरू कराई। कूड़ा निस्तारण प्लांट लगाने की प्रक्रिया में काम अंतिम दौर में है। पेयजल की सुविधा के लिए नलकूपों पर स्काडा सिस्टम की देन भी इसी बोर्ड की है।

स्‍मार्ट योजना के तहत विकस‍ित होगी मेरठ 

नगर आयुक्त डॉ अरविंद कुमार चौरसिया ने कहा कि शहर को अब राज्य स्मार्ट सिटी मिशन योजना के तहत विकसित किया जाएगा। मेरठ अकेला नगर निगम है जो अपने दम पर कूड़ा निस्तारण प्लांट और डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन कर रहा है। शेष नगर निगमो में यह व्यवस्थाएं ठेके पर हैं। आने वाले दिनों में प्रदेश में मेरठ कचरे से आय और बिजली पैदा करने वाला निगम बनेगा। इसका परिणाम इसी महीने में नजर आने लगेगा। इस दौरान तिलक हाल में लगभग 65 पार्षद मौजूद रहे। पार्षदों ने भी कई महत्वपूर्ण सुझाव रखे। कार्यक्रम की शुरुआत वन्देमातरम से हुई और समापन राष्ट्रगान से हुआ। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.