मवाना मिल ने स्थापित किए 162 क्रय केंद्र, 31 अक्टूबर से शुरू होगी तौल... 15 हजार कुंतल गन्ने का इंडेंट जारी
मवाना चीनी मिल ने आगामी पेराई सत्र के लिए 162 गन्ना क्रय केंद्र स्थापित किए हैं। 31 अक्टूबर से गन्ने ...और पढ़ें

मवाना चीनी मिल।
HighLights
मवाना मिल ने 162 क्रय केंद्र स्थापित किए।
गन्ने की तौल 31 अक्टूबर से होगी शुरू।
पेराई सत्र आगामी 2 नवंबर से होगा प्रारंभ।
जागरण संवाददाता, मवाना (मेरठ)। मवाना चीनी मिल में आगामी पेराई सत्र 2026-27 को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। मिल प्रबंधन के अनुसार दो नवंबर से चीनी मिल का पेराई सत्र शुरू होगा। वहीं मिल क्षेत्र में निर्धारित 174 गन्ना क्रय केंद्रों में से अब तक 162 केंद्र स्थापित किए जा चुके हैं।
चीनी मिल के वरिष्ठ महाप्रबंधक एवं प्रशासनिक अधिकारी प्रमोद बालियान ने बताया कि नए पेराई सत्र से पहले सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी। गन्ना क्रय केंद्र स्थापित करने का कार्य तेजी से चल रहा है। 174 गन्ना क्रय केंद्रों में से 162 केंद्र स्थापित हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि 31 अक्टूबर को तौल के लिए 30 केंद्रों पर 15 हजार क्विंटल गन्ने का इंडेंट जारी किया गया है। जबकि एक नवंबर के लिए 30 हजार कुंतल गन्ने का इंडेंट जारी किया है।
उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष की तरह इस बार भी किसानों को गन्ने का भुगतान नियमानुसार 14 दिनों के भीतर किया जाएगा। मिल प्रबंधन का प्रयास है कि पेराई सत्र शुरू होने से पहले सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली जाएं, जिससे किसानों को गन्ना आपूर्ति में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
