Move to Jagran APP

दुनिया की 500 प्रभावशाली मुस्लिम शख्सियतों में मौलाना महमूद मदनी का नाम, भारत में नम्बर एक पर

जॉर्डन के मशहूर शोध संगठन आरआईएसएससी ने दुनिया की प्रभावशाली मुस्लिम शख्सियतों में जमीयत उलेमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी को शामिल किया है। मौलाना मदनी लगातार तेरहवीं बार दुनिया के 500 सबसे प्रभावशाली मुस्लिम शख्सियत में शामिल किए गए हैं।

By Taruna TayalEdited By: Published: Wed, 20 Oct 2021 02:55 PM (IST)Updated: Wed, 20 Oct 2021 04:37 PM (IST)
दुनिया की 500 प्रभावशाली मुस्लिम शख्सियतों में मौलाना महमूद मदनी का नाम, भारत में नम्बर एक पर
दुनिया की 500 प्रभावशाली मुस्लिम शख्सियतों में मौलाना महमूद मदनी का नाम

सहारनपुर, जागरण संवाददाता। दुनिया की प्रभावशाली मुस्लिम शख्सियतों का सर्वे करने वाले जॉर्डन के मशहूर शोध संगठन आरआईएसएससी की नई सूची में जमीयत उलेमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी को शामिल किया गया है। मौलाना मदनी लगातार तेरहवीं बार दुनिया के 500 सबसे प्रभावशाली मुस्लिम शख्सियत में शामिल किए गए हैं, जबकि भारत के प्रभावशाली लोगों में नम्बर एक पर है।

loksabha election banner

आरआईएसएससी संस्था के सर्वे में 500 लोगों की सूची में दुनिया भर के धार्मिक, सामाजिक, राजनैतिक समेत शिक्षा, विज्ञान आदि विभिन्न क्षेत्र के प्रभावशाली लोगों को शामिल किया गया है। इनमें 500 लोगों की सूची में मदनी की 27वीं रैंक है। पूर्व की सूची में बरेली के मौलवी मुफ्ती अख्तर रजा खान कादरी अजहरी को भी शामिल किया गया था, लेकिन उनका निधन हो चुका है।

मदनी की राष्ट्र व सामाजिक सेवाओं को सराहा

सर्वे करने वाली संस्था ने मौलाना महमूद मदनी की राष्ट्र और सामाजिक सेवाओं के बारे में भी उल्लेख किया है। संस्था ने लिखा है कि मौलाना महमूद मदनी ने भारत में मुसलमानों के अधिकारों की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। साथ ही वे आतंकवाद के खिलाफ भी मुखर रहे। दारुल उलूम देवबंद से आतंकवाद के खिलाफ फतवा भी लिया। साथ ही देश भर में आतंकवाद विरोधी सम्मेलन आयोजित किए।

13वीं बार आया मदनी का नाम

आरआईएसएससी प्रत्येक वर्ष सर्वे करती है और सूची तैयार करती है। इस सूची में मौलाना महमूद मदनी का नाम 13वीं बार 50 शीर्ष लोगों में आया है।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.