Move to Jagran APP

ससुराल पहुंची विवाहिता और भाई-पिता को पीटा

भाई और पिता के साथ ससुराल अपना सामान लेने पहुंची विवाहिता से ससुरालियों ने मारपीट कर दी। इस दौरान कई लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कराया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 28 Jan 2022 02:31 AM (IST)Updated: Fri, 28 Jan 2022 02:31 AM (IST)
ससुराल पहुंची विवाहिता और भाई-पिता को पीटा
ससुराल पहुंची विवाहिता और भाई-पिता को पीटा

मेरठ, जेएनएन। भाई और पिता के साथ ससुराल अपना सामान लेने पहुंची विवाहिता से ससुरालियों ने मारपीट कर दी। इस दौरान कई लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कराया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। सदर बाजार थाना क्षेत्र के आबूलेन निवासी पाउनी की शादी तीन साल पहले लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के प्रहलाद नगर निवासी वरुण से हुई थी। कुछ समय से दंपती में विवाद चल रहा है, जिसके चलते ही विवाहिता मायके में रह रही है। बुधवार को वह अपने भाई सौरभ और पिता संजय के साथ ससुराल सामान लेने पहुंची थी। आरोप है कि दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इस दौरान विवाहिता, उसके पिता और भाई के साथ ही पति भी घायल हो गए। शोर शराबा होने पर आसपास के लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कराया। थाना प्रभारी ने बताया कि दंपती में विवाद चल रहा है। तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

loksabha election banner

बीमार पत्नी को किराये के मकान में छोड़ा

मेरठ : लिसाड़ी गेट थाना के जामिया चौक निवासी नगमा की शादी तीन साल पहले मुंडाली निवासी आसिफ से हुई थी। आरोप है कि उसे दहेज के लिए परेशान किया जाता था। पंचायत होने पर पति उसे लेकर लिसाड़ी गेट में किराये पर रहने लगा। कुछ दिनों से वह बीमार है। बुधवार को पति उसे मकान में छोड़कर चला गया। उसका फोन भी नहीं उठा रहा है। पीड़िता ने तहरीर दे दी है।

पति और प्रेमिका ने पीटा

मेरठ : लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र निवासी महिला ने बताया कि पति का किसी महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा है। विरोध करने पर पति पिटाई करता है। उसने महिला से बात की तो गुरुवार को वह घर पहुंच गई। इस दौरान पति और प्रेमिका ने मिलकर उसकी पिटाई कर दी। आसपास के लोगों ने उसे छुड़ाया। पीड़िता ने तहरीर दे दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.