मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में कई संगठनों ने बांटी खिचड़ी
इन्हें ऋतु और समय के अनुसार ही मनाया जाता है। कहा कि मकर सक्रांति हमें भेदभाव और छुआछूत को मिटाकर सामाजिक समरसता का भाव सिखाता है।
मेरठ । शहर में कई संगठनों ने मकर सक्रांति के उपलक्ष्य में खिचड़ी बांटी। साथ ही इस अवसर पर सूर्य देव से ठंड के प्रकोप को दूर करने के लिए पूजा की।
सेवा भारती ने लोहियानगर, कांशीराम आवास सहित कई स्थानों पर खिचड़ी बांटी। संगठन के महानगर अध्यक्ष सतीश चंद्रा ने कहा कि ¨हदू समाज के पर्व पूरी तरह से वैज्ञानिक हैं। इन्हें ऋतु और समय के अनुसार ही मनाया जाता है। कहा कि मकर सक्रांति हमें भेदभाव और छुआछूत को मिटाकर सामाजिक समरसता का भाव सिखाता है। बताया कि संगठन ने अनुसूचित वर्ग के लिए स्वावलंबन के कई कार्यक्रम चला रखे हैं। समय-समय पर स्वास्थ्य कैंप भी लगाए जाते हैं। संचालन नवीन चंद्र गोयल और सुभाष चंद्र गोयल ने किया। मौके पर संजय मास्टर, मनोज, पारस, नेहा के साथ तमाम लोग मौजूद रहे। उधर, गढ़ रोड स्थित राज-राजेश्वरी मंदिर में खिचड़ी का प्रसाद बांटा गया, जिसमें काफी संख्या में लोग शामिल हुए। वहीं, सूरजकुंड स्थित बाबा मनोहरनाथ मंदिर में भी मां नीलिमानंद के निर्देशन में खिचड़ी बांटी गई।
लोहड़ी उत्सव में पंजाबी गीतों पर हुआ धमाल
मेरठ : इनरव्हील क्लब ऑफ मेरठ शास्त्रीनगर की मासिक सभा बुधवार को किचन मामा रेस्टोरेंट में हुई। सभी सदस्यों ने लोहड़ी और मकर सक्रांति का पर्व धूमधाम से मनाते हुए पंजाबी गीतों पर जमकर डांस किया। साथ ही मूंगफली और रेवड़ी का प्रसाद भी वितरित किया। इस दौरान क्लब की अध्यक्ष रजनी सेठी, अनिता सिंह, बबीता गुप्ता, मीरा मिश्रा, अनिता जायसवाल, निधि, कुमकुम, निशि, दीपा, मेनका और मंजरी भी उपस्थित रहीं।
पर्यावरण प्रिंसेज बनी मीना
लेडीज क्लब की ओर से लोहड़ी उत्सव धूमधाम से बुधवार को आइएमए हाल में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सदस्यों ने देश भक्ति के तरानों से की। साथ ही पंजाबी पारंपरिक गीतों पर गिद्दा भी किया। वहीं कार्यक्रम के अंत में मीना माथुर को पर्यावरण प्रिंसेज चुना गया। इस दौरान क्लब की अध्यक्ष कविता वासवानी, सचिव कीर्ति गुप्ता, सुधा भटनागर, माधुरी गर्ग, कनिका तोमर और मधु वरमानी भी उपस्थित रहीं।