खेल-खेल में बच्चों के झगड़े से हुआ बवाल, मारपीट और पथराव में कई घायल Meerut News
शहर में बच्चों के झगड़े को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में हई मारपीट व पथराव में कई लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है।
मेरठ, जेएनएन। शहर में बच्चों के झगड़े को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में हई मारपीट व पथराव में कई लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र की लुहारपुरा कॉलोनी में रविवार को दोपहर में छोटे का बेटा गुलशान और कलवा का बेटा शाद खेल रहे थे। इसी दौरान दोनों में झगड़ा हुआ और दोनों के स्वजनों में मारपीट शुरू हो गई।
कई लोग घायल
लाठी-डंडे और पथराव में कई लोग घायल हो गए। लोग घरों में घुस गए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रित कर घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मारपीट में एक पक्ष के कलवा, चांद, गुलफशा, नदीम, मुस्तकीम, दानिश और दूसरे पक्ष के गुलफाम, समीर और छोटे घायल हो गए। थाना प्रभारी प्रशांत कपिल का कहना है कि जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
लॉकडाउन का हो रहा उल्लंघन
लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में अक्सर मारपीट और झगड़े-फसाद हो रहे हैं। रविवार को भी घर से बाहर बच्चे खेल रहे थे। गोली लगने से एक युवक की जान भी चली गई है। गलियों में खुलेआम लोग घूमते रहते है। इसके चलते ही विवाद हो रहा है। थाना प्रभारी का कहना है कि लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराया जा रहा है।