मेरठ में दिनदहाड़े हैरान करने वाली वारदात: ई-रिक्शा में आए 3 लोग, उनमें से 2 ने तीसरे का खेत में ले जाकर रेत दिया गला...
Meerut News: मुंडाली के अजराड़ा गांव में ई-रिक्शा से आए तीन लोगों में से दो ने एक व्यक्ति का ईंख ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक फोटो
HighLights
मुंडाली के अजराड़ा गांव में ईंख के खेत में हुई वारदात।
घायल व्यक्ति अस्पताल में भर्ती, पुलिस हमलावरों की तलाश में।
संवाद सूत्र, मुंडाली (मेरठ)। मुंडाली क्षेत्र के गांव अजराड़ा की मड़ैया में गुरुवार सुबह एक ई रिक्शा में तीन व्यक्ति जंगल के रस्ते से गांव में पहुंचे और एक महिला से आगे जाने वाले रास्ते के बारे में पूछा और जंगल की तरफ चले गए। गांव से करीब 500 मीटर दूरी पर ई रिक्शा रास्ते पर खड़ा कर तीनों ईंख के खेत में चले गए।
खेत में जाने के बाद दो लोगों ने साथ में आए एक व्यक्ति का धारदार हथियार से गला रेत दिया। घायल व्यक्ति के चिल्लाने पर ग्रामीणों ने शोर मचाया तो दोनों लोग उसे छोड़कर ई रिक्शा लेकर फरार हो गए। ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी सूचना दी जिसके बाद घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने घायल व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। घायल व्यक्ति की उम्र करीब 50 वर्ष है।
थाना प्रभारी देवेंद्र मिश्रा ने बताया कि घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है, वह अभी कुछ बताने की स्थिति में नहीं है। पुलिस उसकी शिनाख्त करने तथा आरोपितों की तलाश में जुटी है। जल्द ही वारदात का राजफाश कर दिया जाएगा।
सेना के हवलदार की मौत के मामले में आठ पर हत्या का मुकदमा
मेरठ: गौतमबुद्धनगर जिले के अहमदपुर चौरोली निवासी 38 वर्षीय ललित कुमार सेना में हवलदार थे। वह जम्मू में 43 राजरिफ बटालियन में तैनात थे। दो सितंबर को अवकाश पर घर आए थे। वर्तमान में वह पत्नी और दो बेटियों के साथ बुलंदशहर की आवास विकास कालोनी में रह रहे थे।
स्वजन के अनुसार, नशे की लत के चलते 16 सितंबर को ललित को टीपीनगर क्षेत्र स्थित आशी नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया गया था। 17 सितंबर को उनकी हालत बिगड़ने पर उन्हें सुभारती मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान 18 सितंबर की सुबह उनकी मौत हो गई।
सूचना पर टीपीनगर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर 19 चोटों के निशान मिलने के बाद परिजन ने मामले में कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने पत्नी और नशा मुक्ति केंद्र संचालक समेत आठ लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
