हनीमून के लिए की मनाली की बुकिंग, हुई धोखाधड़ी
साइबर ठग लोगों से ठगी का कोई भी मौका नहीं छोड़ रहे हैं। इसबार हनीमून के नाम पर दो व्यापारियों से तीस हजार की ठगी कर ली गई। फेसबुक पर आए संदेश के बाद दोनों ने मनानी का टूर बुक किया था। ऑनलाइन खातों में रकम स्थानांतरण कर दी गई। दस फरवरी को गाड़ी नहीं पहुंची।
मेरठ, जेएनएन। साइबर ठग लोगों से ठगी का कोई भी मौका नहीं छोड़ रहे हैं। इसबार हनीमून के नाम पर दो व्यापारियों से तीस हजार की ठगी कर ली गई। फेसबुक पर आए संदेश के बाद दोनों ने मनानी का टूर बुक किया था। ऑनलाइन खातों में रकम स्थानांतरण कर दी गई। दस फरवरी को गाड़ी नहीं पहुंची। साथ ही उक्त वेबसाइट भी बंद हो गई। तब पीड़ितों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी।
दौराला थाना क्षेत्र के अनुभव गोयल सकौती टांडा और रवि कुमार मंदारीपुर में रहते हैं। एक माह पहले ही दोनों की शादी हुई है। दोनों व्यापार भी साथ-साथ करते हैं। शादी के बाद सात फरवरी को दोनों ने मनाली में हनीमून का प्लान बनाया। उसके बाद फेसबुक पर आए मैसेज के जरिए सात दिन की बुकिंग कर दी। बुकिंग के लिए 36 हजार की रकम बताई गई थी। दोनों ने अपनी-अपनी तरफ से 15-15 हजार की रकम बताए गए खातों से स्थानांतरण कर दी। दस फरवरी को मनाली के लिए गाड़ी भेजने का दिन तय हुआ। दोनों दोस्त अपनी पत्िनयों के साथ मनाली जाने की तैयारी में लगे थे। सोमवार की शाम तक भी गाड़ी नहीं पहुंची तो उसके बाद वेबसाइट चेक की गई, जो पहले से ही बंद हो चुकी थी। तभी दोनों ने एसपी क्राइम के सामने पेश हो मामले की जानकारी दी। एसपी क्राइम रामअर्ज ने बताया कि मामले की जांच साइबर सेल को भेज दी है। ट्रैक्टर खरीदने गए व्यापारी से लूट
मेरठ : ट्रैक्टर खरीदने के लिए मथुरा गए व्यापारी से बदमाशों ने नकदी और चेन आदि लूट लिए। शिकायत पर पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। सिविल लाइन्स थाना क्षेत्र के शिवाजी नगर निवासी सुमित को उसका जानकार मथुरा से सस्ता टै्रक्टर दिलाने के लिए पिछले दिनों ले गया था। वहां उससे कुछ लोगों ने ढाई लाख रुपये और चेन-अंगूठी लूट ली थी। पीड़ित ने जानकारी पर आरोप लगाते हुए सिविल लाइन्स थाने में शिकायत की। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।