मेरठ : मकान के विवाद में मंडलायुक्त कार्यालय के बाहर खुद को लगाई आग, जख्मी हालत में अस्पताल में भर्ती
Man Set himself on fire मेरठ में शनिवार को कमिश्नर के दफ्तर के बाहर उस वक्त अफरातफरी मच गई जब 45 साल के एक शख्स ने खुद के ऊपर केरोसिन छिड़ककर आग लगा ली। बुरी तरह से जख्मी इस व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मेरठ, जागरण संवाददाता। Meerut News मेरठ में शनिवार को मंडलायुक्त कार्यालय के बाहर उस वक्त अफरातफरी मच गई जब व्यक्ति ने खुद के ऊपर केरोसिन छिड़ककर आग लगा ली, आग लगने से यह शख्स बुरी तरह से जख्मी हो गया। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों और अन्य लोगों ने आग बुझाई। जख्मी हालत में इस व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से वहां मौजूद हर कोई हैरान रह गया। काफी लोग जमा हो गए थे।
मकान का चला आ रहा विवाद
मकान के विवाद को लेकर शनिवार को कमिश्नरी कार्यालय के बाहर 45 साल के एक शख्स ने स्वयं को आग लगा ली। यह शख्स केरोसिन लेकर मेरठ कालेज की ओर से कमिश्नरी की तरफ दौड़ा। जहां तेल छिड़ककर खुद को आग लगा ली। आग लगने के बाद यह व्यक्ति बुरी तरीके से झुलस गया। आसपास मौजूद लोगों और पुलिसकर्मियों ने दौड़कर किसी तरह आग बुझाई।
एसएसपी ने दिए कार्रवाई के निर्देश
झुलसे हुए व्यक्ति को ई-रिक्शा से जिला अस्पताल भेजा गया है। यह घटना शनिवार दोपहर 11:40 बजे की है। व्यक्ति का नाम वशीउल्लाह है। पुलिस के अनुसार नौचंदी थाना क्षेत्र अन्तर्गत वशीउल्लाह का मकान को लेकर पड़ोसियों से विवाद था। पीड़ित का कहना है कि मेरे मकान पर कब्जा किया गया। आत्मदाह के प्रयास की सूचना पर सिविल लाइन इंस्पेक्टर भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। एसएसपी ने नौंचदी पुलिस से इस मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।