कंट्रोल रूम में आई ऐसी खबर कि पुलिस में मच गया हड़कंप
खरखौदा निवासी युवक ने बताया कि उसके भाई ने मां-बाप को कुल्हाड़ी से काट डाला है। सूचना मिलते ही थाना पुलिस व अधिकारी मौके की ओर दौड़ पड़े।
By Taruna TayalEdited By: Published: Sun, 27 Jan 2019 11:52 AM (IST)Updated: Sun, 27 Jan 2019 11:52 AM (IST)
मेरठ, जेएनएन। कंट्रोल रूम पर गुरुवार शाम आई एक सूचना ने पुलिस में हड़कंप मचा दिया। खरखौदा निवासी युवक ने बताया कि उसके भाई ने मां-बाप को कुल्हाड़ी से काट डाला है। सूचना फ्लैश होते ही थाना पुलिस व अधिकारी मौके की ओर दौड़ पड़े। झूठी सूचना देने के आरोप में पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। उसके भाई के खिलाफ भी कार्रवाई की है।
पुलिस को किया गुमराह
एक युवक ने शाम करीब पौने आठ बजे कंट्रोल रूम पर सूचना दी कि वह गांव सेतपुर कुआं से बोल रहा है। गांव में दो लोगों को कुल्हाड़ी से काटकर मौत के घाट उतार दिया गया है। बाद में बताया कि हत्या उसके मां-बाप की हुई है और भाई ने इसे अंजाम दिया है। लखनऊ हेड क्वार्टर से सूचना फ्लैश होते ही खरखौदा पुलिस यूपी 100 की पीआरवी गांव में दौड़ पड़ी। गांव का कोना-कोना खंगालकर पुलिस ने छानबीन की, लेकिन डबल मर्डर जैसी कोई घटना नहीं मिली।
पहले फोन नहीं उठाया, बाद में बंद किया
खरखौदा इंस्पेक्टर रजनेश तिवारी ने बताया कि कोई घटना न मिलने पर शिकायतकर्ता को कई बार फोन किया, लेकिन उसने कॉल रिसीव नहीं की। थोड़ी देर बाद उसने मोबाइल बंद कर लिया। करीब एक घंटे की तस्दीक के बाद पता चला कि कंट्रोल रूम पर झूठी सूचना गांव के सचिन ने दी थी। इंस्पेक्टर ने बताया कि सचिन (21) को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई। उसने बताया कि भाई शेखर से उसका विवाद हो गया था। उसे पकड़वाने के लिए उसने कंट्रोल रूम को फोन किया।
जल्दी वर्दी लाओ डबल मर्डर हो गया है
डबल मर्डर की सूचना मिलते ही एसपी देहात राजेश कुमार भी खरखौदा के लिए जाने लगे। हमराहों से कहा कि जल्दी वर्दी लाओ। डबल मर्डर की घटना पर जाना है। घटना की जानकारी झूठी निकली है। आरोपित व उसके भाई को गिरफ्तार कर शांतिभंग में जेल भेज दिया गया है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें