सफलता के लिए अपनी लकीर करें बड़ी Meeut News
चौ. चरण सिंह विश्वविद्यालय ने गुरूवार को एक गोष्ठी का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के लिए कई सुक्षाव दिए गए।
मेरठ जेएनएन। चौ. चरण सिंह विश्वविद्यालय के बृहस्पति भवन में गुरुवार को युवा प्रतियोगी परीक्षाएं और सफलता की राह विषय पर गोष्ठी हुई। इसमें राजस्थान कैडर के वित्त विभाग में सचिव पद पर कार्यरत आइएएस निशांत जैन ने युवाओं को सफलता के मंत्र बताए कहा कि अपनी लकीर बड़ी करो, मजबूरी को मजबूती बनाओ, घबराओ नहीं, हवाई उड़ान मत भरो। सकारात्मक सोच और उत्साह से जीत हासिल करो।
कार्यक्रम में निशांत जैन ने अपने जीवन संघर्ष के विषय में बताया। उन्होंने सिविल सेवा में अपनी इच्छा और शक्ति से भाषा के चयन का सुझाव दिया। हिंदी प्रेम और हिंदी के प्रभाव के कई प्रसंग भी सुनाए। अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. एनके तनेजा ने कहा कि भारत में अंग्रेजी का वर्चस्व अंग्रेजी पढ़े अधिकारियों, नेताओं के कारण बना रहा। यह सभी को जानना चाहिए कि अंग्रेजी ज्ञान का आधार नहीं है। यह केवल भाषा मात्र है। कार्यक्रम का संचालनि हिंदी विभाग के अध्यक्ष प्रो. नवीन चंद्र लोहनी ने किया। इस मौके पर निशांत जैन की पुस्तक रुक जाना नहीं का लोकार्पण भी हुआ। विश्वविद्यालय के शिक्षक, छात्र- छात्रएं भी उपस्थित रहे।
एमकॉम की मौखिक परीक्षा आठ को
देवनागरी महाविद्यालय में एमकॉम तृतीय सेमेस्टर के रेगुलर छात्र- छात्रओं की मौखिक परीक्षा आठ फरवरी को है। सुबह 10 बजे से वाणिज्य विभाग में मौखिक परीक्षा होगी।
लोकतंत्र को नई दिशा दे सकते हैं युवा
एनएएस पीजी कॉलेज में लोकतंत्र की सफलता में युवा पीढ़ी की भूमिका पर निबंध प्रतियोगिता हुई। इसमें कई कॉलेजों के छात्रों ने हिस्सा लिया। युवाओं ने कहा कि पूर्वजों के बलिदान से हमें आजादी मिली है। इसे आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी हम युवाओं पर ही है। प्रबंध समिति के सचिव राजेंद्र शर्मा, सदस्य अमित शर्मा, प्राचार्य डा. वीपी राकेश ने भी कहा कि लोकतंत्र में युवाओं महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है। युवा ठान ले तो कोई भी लक्ष्य हासिल कर सकता है। कार्यक्रम की संयोजिका डा. पंकज शर्मा रहीं।