Move to Jagran APP

विधायक ने मेरठ-गढ़ रोड को फोरलेन बनाने को लिखा पत्र

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी व उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को पत्र लिखकर विधायक दक्षिण डा. सोमेंद्र तोमर ने मेरठ-गढ़ मार्ग को फोरलेन बनाने की मांग की है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 24 Oct 2020 07:12 AM (IST)Updated: Sat, 24 Oct 2020 07:12 AM (IST)
विधायक ने मेरठ-गढ़ रोड को फोरलेन बनाने को लिखा पत्र
विधायक ने मेरठ-गढ़ रोड को फोरलेन बनाने को लिखा पत्र

मेरठ, जेएनएन। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी व उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को पत्र लिखकर विधायक दक्षिण डा. सोमेंद्र तोमर ने मेरठ-गढ़ मार्ग को फोरलेन बनाने की मांग की है। विधायक ने कहा कि केंद्र सरकार ने गढ़ से मेरठ होकर हरियाणा के सोनीपत तक जाने वाले मार्ग को फोरलेन बनाने की पूर्व में स्वीकृति दे दी थी। धार्मिक दृष्टि से गढ़मुक्तेश्वर और ब्रजघाट इसी मार्ग पर हैं। धार्मिक अनुष्ठान संपन्न करने और अस्थि विसर्जन करने के लिए दिल्ली, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपद से हर माह लाखों श्रद्धालु आते हैं। इस मार्ग पर वाहनों की संख्या में वृद्धि हो जाने से जाम लगने लगा है। इस कारण गढ़ आने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा इस मार्ग को फोरलेन किया जाना प्रस्तावित है। मेरठ बागपत मार्ग पर निर्माण कार्य अभी प्रगति पर है, लेकिन मेरठ-गढ़ मार्ग पर अभी कोई निर्माण कार्य नहीं किया गया है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.