विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

BJP नेता के करीबी के होटल में चल रहा था जुआ, पुलिस ने छापा मारकर 31 लोगों को पकड़ा; 17 लाख बरामद

Published: Wed, 09 Apr 2025 07:36 PM (IST)

मेरठ के एक होटल में बड़े पैमाने पर जुआ खेला जा रहा था। पुलिस ने छापेमारी कर 31 लोगों को ...और पढ़ें

पुलिस की शह पर भाजपा नेताओं के करीबी अंकित मोतला के होटल में चल रहा था जुआ। (तस्वीर जागरण)
पुलिस की शह पर भाजपा नेताओं के करीबी अंकित मोतला के होटल में चल रहा था जुआ। (तस्वीर जागरण)

HighLights

  1. होटल राजरानी में चल रहा था जुआ, 17 लाख बरामद
  2. एसपी क्राइम की छापामारी में जुआ खेलते 31 लोग गिरफ्तार
  3. थाना और चौकी प्रभारी को किया लाइन हाजिर,

जागरण संवाददाता, मेरठ। होटल हारमनी इन में कसीनो पकड़े जाने के बाद भी होटलाें में जुआ का धंधा बदस्तूर जारी है। एसपी क्राइम के नेतृत्व में पुलिस ने मंगलवार की रात छापामार कर दिल्ली हाईवे स्थित होटल राजरानी में जुआ खेलते हुए 31 लोगों को गिरफ्तार किया।

मौके से 17 लाख की रकम बरामद की गई। छापामारी के दौरान होटल मालिक अंकित मोतला अपने भाई व 10 से 15 लोग को लेकर मौके से भाग गया। जुआ दौराला पुलिस की शह पर संचालित हो रहा था। एसएसपी ने तत्काल प्रभाव से इंस्पेक्टर और चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया। इस छापामारी से दौराला पुलिस को दूर रखा गया था।

होटल स्वामी के फोटो जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी, राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर और पूर्व विधायक संगीत सोम के साथ इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहे हैं। हालांकि क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी गजेंद्र शर्मा ने स्पष्ट कर दिया कि अंकित मोतला भाजपा से कोई संबंध नहीं है, उसकी मां जिला पंचायत चुनाव में भाजपा के विरोध में जीती हैं।

भाजपा नेताओं का करीबी है अंकित

दौराला थाने के दादरी निवासी अंकित मोतला और तरुण मोतला ने गांव में ही दिल्ली हाईवे पर राजरानी होटल एवं रेस्टोरेंट खोल रखा है। अंकित की मां उर्मिला देवी निर्दलीय जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीत गई थी। उसके बाद से अंकित भाजपा नेताओं के करीबी हो गए। सभी नेताओं के कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर भाग लेता था। नेताओं के साथ इंटरनेट मीडिया पर उसकी फोटो भी प्रसारित हो रही है।

पिछले काफी दिनों से अंकित और तरुण के होटल में रात के समय बड़े पैमाने पर जुआ खेला जा रहा था। मंगलवार की रात रेंज के शीर्ष अफसर को होटल में जुआ खेलने की सूचना मिली। बताया गया कि भाजपा नेताओं की आड लेकर अंकित और तरुण आसपास के कई जनपदों के लोगों को जुआ खिलाते है।

पुलिस ने होटल में की छापेमारी

दौराला पुलिस को भी इसकी जानकारी है। तभी एसपी क्राइम अवीनाश के नेतृत्व में साइबर और एएचटीयू में तैनात पुलिसकर्मियों की टीम बनाई गई। दौराला पुलिस को बिना सूचना दिए मंगलवार की रात साढ़े 12 बजे पुलिस ने होटल पर छापा मार दिया। होटल के अंदर से पीछे के रास्ते अंकित और तरुण करीब 10 से 15 लोगों के साथ खेतों के रास्ते से निकल गए, जबकि जुआ खेलते हुए पुलिस ने 31 लोगों को मौके से पकड़ लिया।

पुलिस को मौके से 17 लाख हुए बरामद

उनके कब्जे से 17 लाख एक हजार पचास रुपये बरामद किए। मौके से 22 वाहन और 34 मोबाइल फोन बरामद किए है। आठ ताश की गड्डी मिली है। एक स्कूटी और तीन मोबाइल लावारिश मिले हैं। यानी मोबाइल और स्कूटी छोड़कर लोग भाग चुके थे। उसके बाद दौराला पुलिस की टीम को मौके पर बुलाया गया।

रात दाे बजे सभी आरोपितों को ब्रज वाहन में भरकर थाने लाया गया। यहां से मेडिकल कराने के बाद कोर्ट में पेश किया, जहां से आरोपितों को जेल भेज दिया। पूरे घटनाक्रम में दौराला पुलिस की मिलीभगत सामने आई है। ऐसे में एसएसपी विपिन ताडा ने तत्काल प्रभाव से इंस्पेक्टर उत्तम सिंह राठौर और चौकी इंचार्ज पवन यादव को लाइन हाजिर कर दिया

मुखबिर की सूचना पर दादरी में होटल राजरानी के अंदर बड़े पैमाने पर जुआ खेला जा रहा था। पुलिस ने छापामार कर 31 लोगों को गिरफ्तार कर 17 लाख की रकम बरामद की। मौके से 21 वाहन और 34 मोबाइल बरामद किए है। होटल स्वामी दो भाईयों की तलाश में दबिश डाली जा रही है।

-अवनीश कुमार, एसपी क्राइम