मणप्पुरम गोल्ड लोन : सोना लूट कांड में मुख्य आरोपित समेत तीन लुटेरे गिरफ्तार
पिछले दिनों बेगमपुल स्थित मणप्पुरम गोल्ड लोन ब्रांच से करीब पांच करोड़ रुपये का सोना लूटने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित तीन को गिरफ्तार कर लिया है।
By Ashu SinghEdited By: Published: Sat, 09 Mar 2019 01:22 PM (IST)Updated: Sat, 09 Mar 2019 01:22 PM (IST)
मेरठ,जेएनएन। थाना लालकुर्ती क्षेत्र के बेगमपुल स्थित मणप्पुरम गोल्ड लोन की ब्रांच से पिछले दिनों गन प्वाइंट पर सोना लूट कांड के मुख्य आरोपित समेत तीन बदमाशों को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। तीनों बदमाश पिता-पुत्र है। जिन पर पहले भी लूट की घटना के केस दर्ज है। एसएसपी नितिन तिवारी ने प्रेस वार्ता में इन बदमाशों के पकड़े की जानकारी दी और इनके पास से बरामद गहने और जेवर के बारे में भी बताया।
गहने और हजारों की नगदी बरामद
तीनों के कब्जे से पुलिस ने लूट के गहने और हजारों की नगदी बरामद की है। जिसमें पांच-पांच सौ के नोट शामिल हैं। बेगमपुल स्थित मणप्पुरम गोल्ड लोन की ब्रांच से पिछले दिनों सोना लूट कांड की घटना को कई बदमाशों ने अंजाम दिया था। जिसमें बदमाश करीब 5 करोड़ 50 लाख कीमत के गहने लूट ले गए थे। इस कांड के बाद एसएसपी ने लालकुर्ती इंस्पेक्टर को भी सस्पेंड कर दिया था।
पांच बदमाश पहले ही गिरफ्तार
पुलिस ने लूट कांड में शामिल 8 में से 5 बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। उसके बाद से पुलिस लगातार लूट कांड के मुख्य आरोपी विपुल और उसके भाई व पिता की गिरफ्तारी को ताबड़तोड़ दबिश दे रही थी। कंकरखेड़ा थाना पुलिस ने सरधना के छुर गांव और कंकरखेडा की वैष्णो धाम कॉलोनी में शनिवार को दबिश देकर मुख्य आरोपित विपुल,उसका सगा भाई विवेक उर्फ विक्की और विपुल का पिता मुकेश पंवार को गिरफ्तार किया है। तीनों शातिर किस्म के अपराधी है। इनके कब्जे से लूट के गहने,नकदी और 315 बोर का तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद किए है। कंकरखेड़ा पुलिस ने बताया कि बदमाश विपुल का पिता भी अपराधी किस्म का है। जिस पर थाना क्षेत्र में वैगनआर कार लूट का भी केस दर्ज है। पुलिस इसकी काफी दिनों से तलाश कर रही थी।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें