Gandhi Jayanti 2020: वेस्ट यूपी में जयंती पर याद किए गए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी,मल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि
मेरठ और आसपास के जिलों में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती सौहार्द्र के साथ मनाई गई। कई स्थानों पर कायक्रमों का आयोजन किया गया। सपा ने इस दौरान मौन दिवस मनाया। कार्यालयों एवं प्रतिष्ठानों पर बापू के चित्र पर मल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित की गई।
मेरठ, जेएनएन। मेरठ और आसपास के जिलों में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती सौहार्द्र के साथ मनाई गई। कई स्थानों पर कायक्रमों का आयोजन किया गया। सपा ने इस दौरान मौन दिवस मनाया। बागपत में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती हर्षेाल्लास के साथ मनाई जा रही। सभी सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों एवं प्रतिष्ठानों पर बापू के चित्र पर मल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित की गई। वहीं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर भी लोगों ने उनके चित्र पर मल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई।
पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि
बागपत कलक्ट्रेट पर डीएम शकुंतला गौतम ने ध्वजारोहण के बाद गांधी जी तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान डीएम ने कहा कि गांधी जी के सिद्धांतों को अपनाने से ही समाज का उत्थान होगा। डीएम ने स्वच्छता पर जोर देते हुए कहा कि गांव हो चाहे शहर यानी हर जगह अपने घरों पास सफाई रखनी चाहिए। विकास भवन में सीडीओ अभिराम त्रिवेदी, एवं डीडीओ हुब लाल ने गांधी जी के चित्र पर मल्यार्पण कर उनके जीवन से प्रेरणा लेने की अपील की।
बापू की जयंती पर दौड़े
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर खेल विभाग ने कलक्ट्रेट के गेट नंबर दो से निवाड़ा गांव तक दौड़ का आयोजन किया जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया है। जिला क्रीडा अधिकारी सरिता रानी ने कहा कि प्रथम और द्वितीय स्थान लाने वालों को सम्मानित किया जाएगा।
दिव्यांगों को बांटे गए कृत्रिम यंत्र
गांधी जी की जयंती के अवसर पर दिव्यांग सशक्तीकरण विभाग ने दो दर्जन दिव्यांगों को ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, बेशाखी और अन्य उपकरण बांटे। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी स्वीटी कुमारी तथा जिला समाज कल्याण अधिकारी ने कहा कि बेसहारा दिव्यांगों की सेवा करना ही सबसे बड़ा पुण्य है।
गांधी जी प्रतिमा के समने सपाई बैठे मौन
सपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी जिला कार्यालय पर गांधी जी के चित्र पर मल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इसके उपरांत सपा जिलाध्यक्ष बिल्लु प्रधान के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ता नगर पालिका परिषद कार्यालय परिसर में गांधी प्रतिमा के सामने मौन धारण कर प्रदेश सरकार की नीतियों का विरोध किया।
भाजपाइयों ने बापू को किया नमन
भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के चित्र पर मल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित की। इसके बाद भाजपा जिला उपाध्यक्ष कुलदीप भारद्धाज और अनिल चोहान समेत अनेक भाजपाइयों ने राष्ट्रवंदना चौक पर शहीद पंडित राम प्रसाद बिस्मिल और शहीद अशफाक की प्रतिमा पर मल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।