अति विशिष्ट क्षेत्र में भी आने लगे प्रेमी जोड़े
सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित सर्किट हाउस में आए दिन दिग्गज नेताओं, अधिकारियों और अन्य मेहमानों का आवागमन लगा रहता है। वीआइपी जोन की श्रेणी में होने के बाद भी यहां सुरक्षा व्यवस्था के कोई इंतजाम नहीं हैं। आए दिन यहां प्रेमीयुगल टहलते रहते हैं। कर्मचारी भी यह देखकर अंजान बन जाते हैं। बुधवार को सर्किट हाउस के मैदान में जगह-जगह बड़ी संख्या में लड़का-लड़की नजर आए। कई जोड़ों ने तो हद ही पार कर दी। कानून को धता बताते हुए मान-मर्यादा को भी तार-तार कर दिया। कई लड़कों ने तो सरेआम लड़कियां गोद में उठा ली। खुल्लम-खुल्ला व्यवस्था का मखौल उड़ाया गया।
मेरठ । सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित सर्किट हाउस में आए दिन दिग्गज नेताओं, अधिकारियों और अन्य मेहमानों का आवागमन लगा रहता है। वीआइपी जोन की श्रेणी में होने के बाद भी यहां सुरक्षा व्यवस्था के कोई इंतजाम नहीं हैं। आए दिन यहां प्रेमीयुगल टहलते रहते हैं। कर्मचारी भी यह देखकर अंजान बन जाते हैं। बुधवार को सर्किट हाउस के मैदान में जगह-जगह बड़ी संख्या में लड़का-लड़की नजर आए। कई जोड़ों ने तो हद ही पार कर दी। कानून को धता बताते हुए मान-मर्यादा को भी तार-तार कर दिया। कई लड़कों ने तो सरेआम लड़कियां गोद में उठा ली। खुल्लम-खुल्ला व्यवस्था का मखौल उड़ाया गया।
बावजूद इसके, वहां तैनात कर्मचारी यह सब देखकर भी खामोशी की चादर में लिपटे रहे। अधिकारियों को प्रेमी जोड़ों के टहलने की शिकायत भी की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद मीडिया फोटोग्राफर मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखकर प्रेमीयुगलों में भगदड़ मच गई। कई लड़कियां तो अपनी सैंडल हाथ में उठाकर भाग निकली। कर्मचारी ने भी मैदान में तारबंदी शुरू कर दी, जबकि पहले वह ही प्रेमीयुगल को मैदान में जाने की सलाह दे रहा था।
पुलिस वाले का बेटा भी..
प्रेमीयुगलों में एक पुलिसकर्मी का बेटा भी था। फोटो लेते ही वह भी बाइक उठाकर दौड़ पड़ा। पुलिसकर्मियों की संतान ही यदि कानून तोड़गी तो लोग भला पीछे क्यों रहें।
इन्होंने कहा--
पुलिस के पास इस तरह की जानकारी नहीं थी। सर्किट हाउस की सुरक्षा में कोई चूक नहीं होने दी जाएगी। पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे।
-रणविजय सिंह, एसपी सिटी सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान शिविर का समापन
मेरठ। आइआइएमटी एकेड़मी में चल रहे तीन दिवसीय राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान का बुधवार को समापन हो गया। मुख्य अतिथि एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर निकिता अग्रवाल ने बच्चों का मनोबल बढ़ाया। संदीप ¨सह ने अपनी टीम के साथ बच्चों को सांप सीढ़ी के खेल की सहायता से रोड सेफ्टी के नियम समझाए। विद्याíथयों को हेलमेट के प्रयोग की अनिवार्यता व सडक पर सावधानी से चलने के बारे में बताया। प्रधानाचार्य अल्पना बैजल ने सभी का आभार व्यक्त किया।