विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पति के पास लौट गई महिला तो टावर पर जा चढ़ा प्रेमी, जमकर किया हंगामा; यह था मामला

By Vinod Phogat Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Sat, 25 Apr 2026 01:14 PM (IST)

मेरठ में एक युवक अपनी महिला दोस्त द्वारा नंबर ब्लॉक करने से नाराज होकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया। पुलिस ...और पढ़ें

HighLights

  1. महिला दोस्त ने नंबर ब्लॉक किया, युवक नाराज।

  2. मेरठ में प्रेमी मोबाइल टावर पर चढ़ गया।

  3. पुलिस ने तीन घंटे बाद युवक को नीचे उतारा।

जागरण संवाददाता, मेरठ। महिला दोस्त के मोबाइल नंबर ब्लाक करने से नाराज एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। करीब तीन घंटे बाद पुलिस ने दोस्तों की मदद से उसे नीचे उतारा। बिहार निवासी 30 वर्षीय विवेक परतापुर स्थित दयाल फर्टिलाइजर कंपनी में काम करता है। वह इंदिरापुरम कालोनी में किराये के मकान में रहता है।

करीब छह महीने से वह महिला दोस्त के साथ रिलेशनशिप में रह रहा था। दो दिन पहले महिला पति के पास वापस चली गई। उसने विवेक का मोबाइल नंबर भी ब्लाक कर दिया। इससे नाराज विवेक शुक्रवार सुबह गगोल रोड स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गया। आसपास के लोगों ने परतापुर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने युवक को नीचे उतारने का प्रयास किया, लेकिन वह महिला दोस्त से शादी करने की जिद पर अड़ा रहा।

इसके बाद परतापुर पुलिस ने उसके दो दोस्तों को बुलाया और उनकी मदद से करीब तीन घंटे बाद विवेक को नीचे उतारा।