विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 23, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Love Jihad in UP: नाम बदलने वाले नसीमुद्दीन ने पांच और महिलाओं को दे रखा था झांसा

By Taruna TayalEdited By:
Published: Wed, 23 Jun 2021 08:00 AM (IST)

Love Jihad in UP नसीमुद्दीन उर्फ लाला एक नहीं पांच अन्य महिलाओं को भी झांसा दे रहा था। अवैध संबंध ...और पढ़ें

मेरठ में नाम बदलकर एक महिला को नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म।
मेरठ में नाम बदलकर एक महिला को नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म।

मेरठ, जेएनएन। नाम बदलकर एक महिला को नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म, ठगी और धर्म परिवर्तन कराने का दबाब बनाने का आरोपित नसीमुद्दीन उर्फ लाला एक नहीं पांच अन्य महिलाओं को भी झांसा दे रहा था। सोमवार को एक पीडि़ता की तहरीर पर दर्ज केस में पुलिस ने आरोपित को मंगलवार न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

यह है मामला

कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव ङ्क्षजझोखर निवासी नसीमुद्दीन उर्फ लाला के खिलाफ क्षेत्र की एक महिला ने दुष्कर्म, ठगी और धर्म परिवर्तन कराने का दबाव बनाने के आरोप में केस दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक नसीमुद्दीन उर्फ लाला के तीन-चार अन्य दोस्त भी नाम बदलकर दूसरे धर्म की युवती व महिलाओं को निशाना बनाकर उनसे दोस्ती करते थे। नसीमुद्दीन के संपर्क में पांच अन्य महिलाएं भी थी। किसी महिला को नौकरी दिलाने तो किसी को पोर्टल में काम दिलाने की पेशकश करता था।

इंस्पेक्टर तपेश्वर सागर ने बताया कि आरोपित के अन्य दोस्तों की तलाश की जा रही है। नसीमुद्दीन को रिमांड पर लेकर फिर पूछताछ की जाएगी।

यह भी पढ़ें: Love Jihad in UP: लव जिहाद में फंसाकर मेरठ में महिला से दुष्कर्म कर मतांतरण का दबाव बनाने वाला गिरफ्तार