Move to Jagran APP

Love Jihad In UP: महिला को लव जिहाद में फंसाकर की शादी, मतांतरण का बनाया दबाव, अब दर-दर भटक रही महिला

लव जिहाद का एक मामला सामने आया है। एक महिला को दूसरे संप्रदाय के युवक ने प्रेमजाल में फंसा लिया। शादी के बाद इसका पता चला तो उसने विरोध किया। बेटा पैदा होने के बाद आरोपित ने महिला पर भी मतांतरण का दबाव बनाया लेकिन उसने इनकार कर दिया।

By Himanshu DwivediEdited By: Published: Mon, 08 Mar 2021 03:00 PM (IST)Updated: Mon, 08 Mar 2021 03:00 PM (IST)
Love Jihad In UP: महिला को लव जिहाद में फंसाकर की शादी, मतांतरण का बनाया दबाव, अब दर-दर भटक रही महिला
सहारनपुर में महिला से मंतातरण का प्रयास।

सहारनपुर, जेएनएन। लव जिहाद का एक मामला सामने आया है। एक महिला को दूसरे संप्रदाय के युवक ने प्रेमजाल में फंसा लिया। शादी के बाद इसका पता चला तो उसने विरोध किया। बेटा पैदा होने के बाद आरोपित ने महिला पर भी मतांतरण का दबाव बनाया लेकिन उसने इनकार कर दिया। इस पर आरोपित ने महिला को एक नोटिस भिजवाया और कहा कि उसने उसे तलाक दे दिया है। पीड़िता ने एसएसपी से कार्रवाई की मांग की है।

prime article banner

युवक का ऐसे हुआ खुलासा: महिला ने बताया कि तीन साल पहले वह चंडीगढ़ में एक फर्म में नौकरी करती थी। वहां सरसावा थानाक्षेत्र के गांव पिलखनी निवासी युवक कुकिंग का काम करता था। युवक ने अपना नाम कर्ण बताया और महिला को प्रेमजाल में फंसा लिया। 2019 में दोनों ने एक धर्मस्थल में शादी कर ली। महिला के मुताबिक, युवक उसे सहारनपुर ले आया और किराये के मकान में रख दिया। महिला का कहना है कि सवा साल पहले बेटा पैदा हुआ तो वह तीन-तीन दिन तक गायब रहने लगा। बाद में पता चला कि युवक दूसरे संप्रदाय से है और अपने घर चला जाता है।

चंडीगढ़ में हुई थी दोस्‍ती : महिला ने बताया कि चढ़ीगढ़ में नौकरी के दौरान ही उसकी उससे मुलाकाल हुई थी। काफी समय तक बातचीत होने के बाद से इन दोनों ने शादी का फैसला किया था। युवक और महिला ने शादी कर ली। शादी के बाद जब मामला खुला और युवक का नाम पता चला तो विवाद बढ़ गया। युवक भी मतांतरण का दबाव बना रहा था। युवती ने जब ऐसा नहीं किया तो उसे उसने छोड़ दिया।

मतांतरण का बना रहा था दबाव: महिला ने बताया कि बेटे के पैदा होने के बाद से युवक ने उसे छोड़ दिया। आरोपित ने उस पर मतांतरण का दबाव बना रहा था। महिला ने विरोध किया तो उसे अकेला छोड़ दिया। अब महिला थाने और पुलिस अधिकारियों के चक्कर लगा रही है। महिला ने बताया कि कई दफा थाने के चक्‍कर काट चुकी है। वहीं एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह का कहना है कि महिला उनसे नहीं मिली है। यदि वह मिलेगी तो आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.