Move to Jagran APP

लॉटरी निकली और भाजपा के तीन लोग कार्यकारिणी से बाहर

नगर निगम कार्यकारिणी के छह सदस्यों की कार्यकारिणी से विदाई कर दी गई। अब इनके स्थान पर नए सदस्य चुने जाएंगे। बुधवार को नगर निगम के तिलकहाल में बैठक बुलाई गई।

By JagranEdited By: Published: Thu, 06 Feb 2020 10:00 AM (IST)Updated: Thu, 06 Feb 2020 10:00 AM (IST)
लॉटरी निकली और भाजपा के तीन लोग कार्यकारिणी से बाहर
लॉटरी निकली और भाजपा के तीन लोग कार्यकारिणी से बाहर

मेरठ, जेएनएन। नगर निगम कार्यकारिणी के छह सदस्यों की कार्यकारिणी से विदाई कर दी गई। अब इनके स्थान पर नए सदस्य चुने जाएंगे। बुधवार को नगर निगम के तिलकहाल में बैठक बुलाई गई। निगम कार्यकारिणी के गठन के लिए छह सदस्यों को बाहर किए जाने की प्रक्रिया को अंजाम दिया गया। महापौर ने कार्यकारिणी के सदस्यों के नाम की पर्ची पर हस्ताक्षर किए। इसके बाद एक डिब्बे में डाला गया। निष्पक्षता के लिए टाउन हाल परिसर में मौजूद कनोहर लाल इंटर कॉलेज के 9वीं के छात्र निशांत से पर्ची निकलवाई गईं। सबसे पहली पर्ची पार्षद व कार्यकारिणी सदस्य धर्मवीर की निकली। इसके बाद सविता गुर्जर, रंगीता सिंह, पंकज गोयल, विजय सोनकर और आखिरी पर्ची ललित नागदेव के नाम की निकली। ये छह सदस्य अब कार्यकारिणी से बाहर हो गए। कार्यकारिणी में अब छह सदस्य इकरामुद्दीन, मोहम्मद कासिम, राजेश रुहेला, समीर चौहान, जुबेर और दिलशाद शौकत बचे हैं। नियम के तहत नगर निगम कार्यकारिणी में 12 सदस्य होते हैं। अब छह नए सदस्यों को शामिल किया जाएगा। इसके लिए चुनाव होगा। नगर निगम कार्यकारिणी में अभी तक भाजपा के पांच कार्यकारिणी सदस्य ललित नागदेव, पंकज गोयल, विजय सोनकर, राजेश रुहेला और समीर चौहान थे, लेकिन ललित नागदेव, पंकज गोयल और विजय सोनकर के बाहर होने के बाद अब केवल दो सदस्य बचे हैं। जबकि बसपा के दो सदस्य धर्मवीर, सविता गुर्जर और निर्दलीय रंगीता सिंह बाहर हुए हैं। महापौर सुनीता वर्मा ने कहा कि जल्द ही चुनाव कराया जाएगा। वहीं, नगर आयुक्त डॉ. अरविंद कुमार चौरसिया ने कहा कि पर्ची निकालने की प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष रही। समसपुर में राजबीर विजयी

prime article banner

मेरठ, जेएनएन। परीक्षितगढ़ के ग्राम समसपुर मे प्रधान पद के लिये हुए उपचुनाव में बुधवार को मतगणना पश्चात परिणाम की घोषणा की गई। जिसमें राजबीर विजयी घोषित किये गये। उन्होंने प्रतिद्वंदी वेदप्रकाश गिरी को पराजित किया।

उक्त गांव में प्रधान पद के लिए उप चुनाव में सोमवार को मतदान हुआ था। जिसमें राजबीर व वेद प्रकाश गिरी प्रत्याशी थे। चुनाव में कुल 1214 मतदाताओं मे से 725 ने मतदान किया था। बुधवार को खंड विकास कार्यालय में कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना की गयी। सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हुई व दस बजे तक परिणाम घोषित हो गया। चुनाव अधिकारी एडीओ पवन राघव ने बतायाकि उपचुनाव में राजबीर को 434 मत मिले, वेदप्रकाश गिरी को 250 मत प्राप्त हुए। जबकि 41 मत निरस्त हुए। निर्वाचित प्रधान को चुनाव अधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र दिया गया। 184 वोटो से विजयी प्रधान राजबीर को पुलिस सुरक्षा में गांव समसपुर उनके घर तक पहुंचाया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.