Move to Jagran APP

मेरठ में देव दीपावली पर होगी भगवान विष्णु की पूजा, यह है स्नान दान का मुहूर्त

भगवान विष्णु के योग निद्रा से जागने के बाद रविवार को देव दीपावली मनाई जाएगी। मान्यता है कि इस दिन देव भगवान विष्णु के योग निद्रा से जागने की खुशी में दीप जलाते हैं। ज्योतिष विद भारत ज्ञान भूषण ने बताया कि दीपावली पर महालक्ष्मी का पूजन होता है।

By Taruna TayalEdited By: Published: Sat, 28 Nov 2020 12:47 PM (IST)Updated: Sat, 28 Nov 2020 02:14 PM (IST)
मेरठ में देव दीपावली पर होगी भगवान विष्णु की पूजा, यह है स्नान दान का मुहूर्त
देव दीपावली पर भगवान विष्णु की पूजा।

मेरठ, जेएनएन। भगवान विष्णु के योग निद्रा से जागने के बाद रविवार को देव दीपावली मनाई जाएगी। मान्यता है कि इस दिन देव भगवान विष्णु के योग निद्रा से जागने की खुशी में दीप जलाते हैं। ज्योतिष विद भारत ज्ञान भूषण ने बताया कि दीपावली पर महालक्ष्मी का पूजन होता है। दीपावली के ठीक 15 वें दिन कार्तिक पूर्णिमा होती है। उसी तरह देव दीपावली पर भगवान विष्णु की आराधना होती है। भगवान विष्णु का वास क्षीर सागर में है इसलिए पृथ्वी के सभी जलाशयों, नदियों में दीप जलाने की परंपरा है। 29 नवंबर को देव दीपावली है। आसुरी शक्तियों से रक्षा के लिए भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। रविवार को पूजन का शुभ मुहूर्त शाम 5.08 बजे से रात्रि 7.45 बजे तक है।

loksabha election banner

गंगा स्नान पर्व 30 नवंबर को है। इस दिन गंगा स्नान का महत्व है। 30 नवंबर को तीन तीन शुभ योग हैं। भक्तों को शिव योग, कुमार योग, सर्वार्थ सिद्धि योग में स्नान करने अवसर प्राप्त होगा। इस दिन दान का भी बड़ा महत्व है। स्नान से पूर्व जल दाएं हाथ से बाएं हाथ में और बाएं हाथ से दाएं हाथ में लेना चाहिए। चरण रखते समय गंगा मइया से क्षमा मांगनी चाहिए। गंगा जल में प्रवेश के पूर्व अंजुरी में जल लेकर माथे पर लगाएं। तीन डुबकी पहले अपने लिए लगानी चाहिए। इसके बाद स्वजनों के लिए नाम लेते हुए उनके निमित्त डुबकी लगाएं। स्नान के समय ईष्ट देव का ध्यान करना चाहिए। स्नान दान का मुहूर्त सुबह छह बजे से 7.30 बजे और सुबह नौ बजे से 10.30 बजे शुभ योग है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.