Move to Jagran APP

LockDown Effect: सहारनपुर से अब दिख रही यमुनोत्री के आसपास की बंदरपुंछ चोटी, तस्‍वीरों में देखें नजारा Saharnpur News

सहारनपुर से एक बार फिर हिमालय का दृश्‍य देखने को मिल रहा है। इन्हें यमुना के उदगम स्थल के आसपास की बंदरपूंछ चोटी बताया जा रहा। लॉकडाउन के दौरान मौसम साफ होने से पहाडियां दिख रही है

By Prem BhattEdited By: Published: Thu, 07 May 2020 09:57 PM (IST)Updated: Thu, 07 May 2020 10:19 PM (IST)
LockDown Effect: सहारनपुर से अब दिख रही यमुनोत्री के आसपास की बंदरपुंछ चोटी, तस्‍वीरों में देखें नजारा Saharnpur News
LockDown Effect: सहारनपुर से अब दिख रही यमुनोत्री के आसपास की बंदरपुंछ चोटी, तस्‍वीरों में देखें नजारा Saharnpur News

सहारनपुर, जेएनएन। लॉकडाउन के बीच पर्यावरण प्रदूषण न्यूनतम स्तर पर आने से उत्तराखंड के प्रवेशद्वार सहारनपुर से हिमालय की दुर्गम चोटियां साफ नजर आने लगी हैं। गुरुवार की सुबह हिमालय की ऐसी ही चोटियों को कैमरे में कैद किया गया। बताया जा रहा है कि यह चोटियां यमुनोत्री के आसपास की हैं, इनमें ही बंदरपूंछ चोटी भी शामिल है। अभी लगभग एक सप्ताह पूर्व भी ऐसे चित्रों को कैमरे में कैद किया गया था।

loksabha election banner

145 किलोमीटर दूर है यमुनोत्री

विशेषज्ञों का मानना है कि सहारनपुर से यमुनोत्री की एरियल डिस्टेंस लगभग 145 किलोमीटर है। दूसरी ओर लॉकडाउन के चलते इस समय पर्यावरण प्रदूषण में लगभग 40 फीसद की गिरावट दर्ज की गई है, एयर क्वालिटी इंडेक्स यानी एक्यूआइ का लेवल भी 70 पहुंच गया है। ऐसे साफ मौसम में ऊंचाई से हिमालय की चोटियों को अच्छे कैमरे से कैद किया जा सकता है।

प्रदूषण घटने से दिख रहा नजारा

सहारनपुर रेंज के मुख्य वन संरक्षक वीके जैन बताते हैं कि ऐसा पहले तो नहीं हुआ लेकिन इन दिनों की बात कुछ अलग है। पर्यावरण प्रदूषण काफी घटा है और आसमान भी साफ है। सहारनपुर से यमुनोत्री का एरियल डिस्टेंस 145 किलोमीटर के आसपास है। ऐसे में संभावना व्यक्त की जा सकती है कि सहारनपुर से नजर आने वाली यह चोटियां यमुनोत्री की हो सकती हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.