Move to Jagran APP

Lockdown Action: बिजनौर में मास्क नहीं लगाने पर लॉकडाउन के दो दिनों में वसूला दस लाख का जुर्माना

बिजनौर में लाकडाउन के नियमों को लेकर प्रशासन सख्‍त हो रही है। केवल दो दिनों में ही 2000 लोगों से 10 लाख का चालान काटा गया। इस बीच में पुलिस की सख्‍ती से कार्रवाई किया जा रहा है।

By Prem BhattEdited By: Published: Sun, 19 Jul 2020 08:02 PM (IST)Updated: Sun, 19 Jul 2020 08:02 PM (IST)
Lockdown Action: बिजनौर में मास्क नहीं लगाने पर लॉकडाउन के दो दिनों में वसूला दस लाख का जुर्माना
Lockdown Action: बिजनौर में मास्क नहीं लगाने पर लॉकडाउन के दो दिनों में वसूला दस लाख का जुर्माना

बिजनौर, जेएनएन। दो लॉकडाउन 55 घंटे के प्रतिबंध को सफल बनाने के लिए पुलिस दूसरे दिन भी सड़कों पर रही। सघन चेकिंग अभियान चला इन 2 दिनों में 2000 लोगों से मास्क नहीं लगाने पर 10 लाख का जुर्माना किया गया। रविवार को पांच लाख का जुर्माना लगाया गया। शहर से लेकर नगर, कस्बों में चेकिंग अभियान चलाया गया।

loksabha election banner

रविवार को सवेरे से ही पुलिस जिले की अलग-अलग सड़कों चौराहों और बॉर्डर पर मुस्तैद हो गई थी। जनपद की सीमा पर बनाए गए 14 चेक पोस्ट सहित सभी शहरों कस्बों और थाने की सीमा पर पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। जिले की सीमा पर किसी को भी आने जाने की अनुमति नहीं दी गई। अंदर सड़कों पर आवाजाही रही। उनके पुलिस ने चालान काट दिए। मास्क नहीं लगाने का जुर्माना भी ठोक दिया। सरकार में 55 घंटे का प्रतिबंध लागू किया है। जिसका रविवार को दूसरा दिन रहा। शनिवार को भी पुलिस ने दिन भर चेकिंग अभियान चलाया था। पहले दिन मास्क नहीं लगाने वालों पर 5 लाख का जुर्माना किया गया था।रविवार को करीब एक हजार चालान करते हुए पांच लाख का जुर्माना ठोका गया।

यहांं की  गई चे‍किंग

शहर में शास्त्री चौराहा, जजी चौक, पालिका का चौक सहित अन्य चौराहों पर सघन चेकिंग गई। कोतवाली देहात, मंडावर समेत आसपास के कस्बों में जबरदस्त चेकिंग अभियान चला। एसपी सिटी लक्ष्मी निवास मिश्र और एसपी देहात संजय कुमार ने लॉकडाउन की स्थिति का जायजा लिया। वहीं बाजार पूरी तरह बंद रहे। बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। प्रतिबंध में लोगों घरों में कैद रहे। आवश्यक कार्य करने वाले ही लोग सड़कों पर निकले। इस दौरान दुकानें पूरी तरह बंद रही। एसपी सिटी लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि वाहनों की चेकिंग की गई है। लॉकडाउन में दस लाख का जुर्माना बिना मास्क पहनने वालों पर लगाया गया है।

बाजार रहा बंद

बिजनौर में लॉकडाउन के दौरान सभी दुकाने बंद रही। बेवजह घर से बाहर निकलने वालों के खिलाफ चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस चालान करती हुई नजर आई। हालाकि इस दौरान व्रत रखने वालों को फलों और जरुरी सामान को खरीदने की दिक्‍कते रहीं।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.