Move to Jagran APP

LIVE Meerut Coronavirus News Update: मेरठ में अब कोरोना के 95 सक्रिय मरीज, 398 पॉजिटिव केसों में से 279 ने जीती जंग

मेरठ में अब कोरोना के 95 सक्रिय मरीज हैं 398 पॉजिटिव केसों में से 279 ने कोरोना से जंग जीत ली है। शहर में मरीजों के ठीक होने की संख्‍या में लगातार इजाफा हो रहा है।

By Prem BhattEdited By: Published: Thu, 28 May 2020 10:56 AM (IST)Updated: Thu, 28 May 2020 10:59 AM (IST)
LIVE Meerut Coronavirus News Update: मेरठ में अब कोरोना के 95 सक्रिय मरीज, 398 पॉजिटिव केसों में से 279 ने जीती जंग
LIVE Meerut Coronavirus News Update: मेरठ में अब कोरोना के 95 सक्रिय मरीज, 398 पॉजिटिव केसों में से 279 ने जीती जंग

मेरठ, जेएनएन। बुधवार को कोरोना संक्रमित 78 साल की महिला ने मेडिकल कालेज में दम तोड़ दिया। मेरठ में मृतकों की संख्या 24 हो गई है। पीएसी के छह जवानों समेत 12 नए मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं। जिले में संक्रमितों की संख्या 398 पहुंच गई है। पीएसी के संक्रमित जवानों की संख्या भी 24 हो गई है। बुधवार को मेडिकल कालेज में करीब साढ़े तीन सौ सैंपलों की जांच की गई थी। इस बीच मेरठ में अब कोरोना के 95 सक्रिय मरीज हैं, 398 पॉजिटिव केसों में से 279 ने कोरोना से जंग जीत ली है।

loksabha election banner

दो महिलाओं की मौत

सीएमओ डा. राजकुमार ने बताया कि सुभाषनगर की महिला सात दिनों से कोरोना वार्ड के आइसीयू में भर्ती थीं। तबियत बिगड़ने पर बुधवार दोपहर करीब दो बजे वेंटीलेटर पर रखा गया। सवा चार बजे महिला की मौत हो गई। कोविड वार्ड के प्रभारी डा. सुधीर राठी ने बताया कि मरीज अंतिम वक्त गफलत में चली गई थी। शव तीन परतों में लपेटकर स्वजनों को सुपुर्द कर दिया गया। मुजफ्फरनगर की एक महिला मरीज की भी कोरोना से मौत हो गई। महिला को किडनी की बीमारी व एनीमिया भी था। डा. सुधीर राठी ने बताया कि दोनों मरीजों की मौत कोमाबर्डिटी से हुई है। मेडिकल में सात नए मरीजों के साथ भर्ती मरीजों की संख्या 42 हो गई है।

निजी अस्पतालों में मरीज संक्रमित

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक धन्वंतरि अस्पताल में एक मरीज कोरोना पॉजिटिव मिला है। मरीज के कमरे को 48 घंटे के लिए सील कर दिया गया है। फ्रैक्चर का उपचार कराने आया प्रहलादनगर निवासी एक युवक भगत नर्सिग होम में पॉजिटिव मिला है। निजी लैब में दोनों की पुष्टि हुई। केसरगंज के एक व्यापारी भी संक्रमित मिले हैं। सभी मरीजों को मेडिकल कालेज व सुभारती में भर्ती कर दिया गया है। नगर निगम का एक सफाईकर्मी भी कोरोना पाजिटिव पाया गया है। इसके अलावा हैंडलूम व्यापारी के संपर्क में रहने वाला तथा रजबन के टंडेल मोहल्ला निवासी व्यक्ति भी संक्रमित मिला है।

सफाईकर्मी पॉजिटिव, निगम में हड़कंप

वार्ड 29 में नियमित सफाईकर्मी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर नगर निगम में हड़कंप मच गया। इसके बाद कर्मचारी के संपर्क में आने वालों की सूची बनाई जा रही है। कर्मचारी को पांचली स्थित अस्पताल में भर्ती किया है। कर्मचारी पूर्वा शेखलाल का रहने वाला है। वार्ड 29 सुभाष नगर में तैनात है। उसे लिपिकीय कार्य में सहयोग के लिए भी स्वास्थ्य शाखा में लगाया गया था। निगम कर्मचारियों के अनुसार उसे एक सप्ताह बुखार से बीमार था। नगर आयुक्त डॉ. अरविंद चौरसिया ने बताया कि शनिवार को वह फाइल लेकर उनके पास आया था। बीमार होने के कारण उसे निगम न आने और जांच कराने की सलाह दी गई थी।

सफाई कर्मी उसके संपर्क में आए

इसके बाद नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गजेंद्र सिंह ने पीएल शर्मा जिला अस्पताल में 25 मई को उसकी कोरोना जांच कराई थी। इसकी रिपोर्ट बुधवार को पॉजिटिव आई। वार्ड 29 के लगभग 10 सफाई कर्मी उसके संपर्क में आए हैं। कुल 35 लोगों के संपर्क में आने की जानकारी मिली है। वह खुद और नगर स्वास्थ्य अधिकारी भी एहतियात के तौर पर जांच कराएंगे। वार्ड 29 के सफाई कर्मचारियों और कार्यालय के कर्मचारियों की जांच कराई जाएगी। सफाई कर्मचारी का लड़का आउटसोर्स सफाई कर्मी है। वह वार्ड 32 सिविल लाइंस में तैनात है। जानकारी मिलते ही यहां के सफाई कर्मचारियों में भी हड़कंप मच गया है। नगर आयुक्त पहले भी कोरोना जांच करा चुके हैं। उस वक्त जांच रिपोर्ट निगेटिव आई थी। नगरायुक्त का कहना है कि निगम के सफाई कर्मचारियों की कठिन परीक्षा है। लगातार वे हाटस्पॅाट एरिया में काम कर रहे हैं। उनकी सुरक्षा के लिए पीपीई किट प्रदान की गई है। संक्रमित मरीजों के घर से कचरा लेना और सैनिटाइजेशन बड़ी चुनौती है।

279 मरीज ठीक होकर गए घर

जिले में अब तक 398 मरीजों में से 279 ठीक होकर घर चले गए। सीएमओ ने बताया कि मरीजों की रिकवरी बेहतर हो रही है। अगर कोमाबर्डिटी मरीजों को हटा दें तो मौत की दर 0.5 फीसद से भी कम होगी।

सिपाही ने दी कोरोना को मात

फाजलपुर रोहटा रोड स्थित महावीर जी नगर का सिपाही संजीव पालीवाल कोरोना को मात देकर घर लौट आया। कॉलोनीवासियों और स्वामी प्रसाद मौर्य यूथ बिग्रेड ने उनका स्वागत किया। मौर्य यूथ के जिला प्रभारी अनिल मौर्य ने कहा संजीव फर्ज निभाते हुए इस बीमारी की चपेट में आए। वह सच्चे कोरोना योद्धा है। इस दौरान रवि करोलिया, मोनिका, राधा, रजत मौजूद रहे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.