LIVE Meerut Coronavirus News Update: मुजफ्फरनगर में 17, बागपत में 11 और बिजनौर में नौ नए कोरोना पॉजिटिव केस मिलने से हड़कंप, मेरठ में तीन मौत
LIVE Meerut Coronavirus News Update मेरठ और आसपास के जिलों में कोरोना कहर जारी है। शुक्रवार को बिजनौर में नौ और मुजफ्फरनगर में 17 नए केस मिले।
मेरठ, जेएनएन। बिजनौर जनपद में शुक्रवार को नौ और पॉजिटिव केस सामने आए हैं। वहीं मुज़फ्फरनगर में 17 पॉजिटिव मिलने से हड़कंप है। मेरठ और आसपास के जिलों में गुरुवार को भी कोरोना का कहर जारी है। मेरठ में कोरोना से एक और मौत हो गई। यहां मृतक संख्या 43 हो गई है। दस नए पॉजिटिव मिलने से संक्रमितों की संख्या 565 हो गई है। अब तक 400 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। एक्टिव केस 122 हैं। मुजफ्फरनगर में दो और कोरोना पीडि़तों की मौत हो गई। यहां मृतक संख्या नौ तक पहुंच गई है। दो नए केस मिलने से संख्या 149 हो गई है। बागपत में एक कोरोना पीडि़त ने दम तोड़ दिया। यहां मृतक संख्या दो हो गई है। चार नए केस के साथ संख्या 121 हो गई है।
बिजनौर में नौ और पॉजिटिव मामले मिले
बिजनौर जनपद में शुक्रवार को नौ और पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इन कोरोना संक्रमितों में एक एसपी आवास में रहता है, जबकि पांच नूरपुर, तीन स्योहारा के रहने वाले है। अब जनपद में कुल 196 संक्रमित हो गए है, इनमें पांच की मौत हो चुकी है। अब 98 एक्टिव केस और 93 केस ठीक होकर अपने-अपने घर चले गए। अब इन स्थानों को हॉटस्पॉट करने की तैयारी की जा रही है।
मुज़फ्फरनगर में 17 पॉजिटिव मिलने से हड़कंप
मुज़फ्फरनगर जनपद में शुक्रवार को कोरोना पॉजिटिव मरीजों का फिर बम फूट गया। 111 कोरोना जांच रिपोर्ट में 17 के पॉजिटिव होने की सूचना मिली है। हालांकि सीएमओ अभी पुष्टि करने से बच रहे हैं।
यह है आसपास का हाल
बुलंदशहर में कोरोना से एक और की मौत हो गई। मृतक संख्या 11 तक पहुंच गई है। 22 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। कुल संक्रमितों की संख्या 290 हो गई है। बिजनौर में 15 नए केस के साथ संख्या 187 हो गई है। सहारनपुर में छह नए केस मिलने से संख्या 270 हो गई है। शामली में एक और पॉजिटिव मिलने से संख्या 45 हो गई है।
सीएमओं ने बताया कि आज कुल 285 सैंपलों की जांच हुई। इनमें मवाना के किठौर निवासी, खरखौदा जेल कैदी, भगवतपुरा, खैरनगर, आबुलेन, परतापुर, प्रभातनगर, शास्त्री नगर, सदर बाजार, आदर्श नगर के निवासी हैं। कहा कि इन सभी को कोविड वार्ड में भर्ती कराया गया है।
बुलंदशहरऔर बिजनौर में बिगड़े हालात
इन जिलों में कोरोना कहर खूब बरप रहा है। बुलंदशहर में जहां गुरूवार को 20 में कोरोना की पुष्टि हुई तो वहीं बिजनौर में 15 नए मामले सामने आए हैं। बिजनौर में कुल केस 187 हो गए है, इनमे से पांच की मृत्यु ही चुकी है। अब 89 एक्टिव केस है। वही 93 केस ठीक होकर अपने घर आ गए है। बुलंदशहर में कुल मौत 10 हो गई है गुरुवार को मिलने वाले संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 20 हो गई है। इस तरह अब पॉजिटिव संख्या 288, एक्टिव केस 158, कोरोना मुक्त होने वाले 112 हो गए हैं। इसके अलावां बिजनौर में भी अबतक पांच की मौत हो चुकी है।
बागपत में दो की मौत, सहारनपुर में छह संक्रमित
बागपत में चार संक्रमित और दो की मौत हो गई है। इससे यहां कुल पॉजिटिव 120 केस और एक्टिव केस 81 हो गए है। 37 लोग ठीक भी हो चुके है। सीएमओ डा. आरके टंडन ने इसकी पुष्टि की गई है। 15 लाख की आबादी के सापेक्षे 0.008 प्रतिशत कोरोना के मरीज मिले है। सहारनपुर में भी छह कोरोना मरीज मिले हैं। यहां कुल संख्या 270 हो चुकी है। राहत की बात यह है कि यहां कुल 37 एक्टिव केस बचे हुए हैं। मेरठ और आसपास के जिले में कुल 60 नए पॉजिटिव केस मिले हैं। जबकि पांच की मौत हो गई है।