Move to Jagran APP

LIVE Meerut Coronavirus News Update: मेरठ और बुलंदशहर में कोरोना से एक-एक मौत, मेरठ में 43 तो बुलंदशहर में 49 पॉजिटिव

शहर में कोरोना का कहर थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। साथ ही सामुदायिक संक्रमण का भी रूप ले रहा है। सीएमओ डा. राजकुमार ने बताया कि रविवार को कोरोना के 43 मरीज मिले है।

By Prem BhattEdited By: Published: Sun, 05 Jul 2020 10:36 PM (IST)Updated: Sun, 05 Jul 2020 10:36 PM (IST)
LIVE Meerut Coronavirus News Update: मेरठ और बुलंदशहर में कोरोना से एक-एक मौत, मेरठ में 43 तो बुलंदशहर में 49 पॉजिटिव
LIVE Meerut Coronavirus News Update: मेरठ और बुलंदशहर में कोरोना से एक-एक मौत, मेरठ में 43 तो बुलंदशहर में 49 पॉजिटिव

मेरठ,जेएनएन। शहर में कोरोना का कहर थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। साथ ही सामुदायिक संक्रमण का भी रूप ले रहा है। सीएमओ डा. राजकुमार ने बताया कि रविवार को कोरोना के 43 मरीज मिले है। साथ ही एक की मौत भी हो गई है। इससे यहां कुल मौतों की संख्‍या 72 हो चुकी है। साथ ही संक्रमितों की संख्‍या 1166 हो चुकी है। इसके अलावा बुलंदशहर में 49 नए पॉजिटिव मिले और एक की मौत हो गई। इससे यहां भी संख्‍या बिगड़ती हुई नजर आ रही है। इन दोनों जगहों पर हालात बत्‍तर होते जा रहे हैं। इसके अलावां बागपत में 16 तो मुजफ्फरनगर में आज 33 नए केस मिले हैं। साथ ही बिजनौर में सात और सहारनपुर में नौ पॉजिटिव पाए गए हैं।

loksabha election banner

सीएमओ ने बताया कि मेरठ में 58 वर्ष के एक व्‍यक्ति की मौत हुई है, जो फैजलपुर कंकड़खेडा का निवासी है। इसके अलावा संक्रमित मोदीपूरम, मंजूरनगर, थापर नगर, मुकेश विहार टीपी नगर, रोहटा, परतापुर, शताब्‍दीनगर, शास्‍त्री नगर, तिक्‍कड़म कालोनी, कंकडखेडा, मवाना, माधवपुर, शास्‍त्री नगर, बुद्धन गेट व किठौरा आदि जगहों के निवासी बताएं जा रहे हैं। वहीं आज 12 लोगों को अस्‍पताल से छुट्टी भी दे दी गई है। अब एक्टिव केस 305 रह गए हैं।

बुलंदशहर में आज एक की मौत 49 संक्रमित

जिले में फिर हुआ कोरोना का बड़ा विस्फोट हुआ 49 नए केस मिले इसमें सबसे अधिक केस बुलंदशहर सिटी के हैं। इसके साथ ही 19 पुराने मरीज ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किए गए हैं। जिले में अब संक्रमितों की संख्या 731 हो गई है, इनमें से 507 मरीज ठीक हो चुके हैं। 22 मौतें हुई हैं और 202 एक्टिव मरीज का इलाज किया जा रहा है।

इन शहरों में अबतक इतने कुल कोरोना मरीज

शहर                  कुल संक्रमित

मेरठ                      1166

बुलंदशहर                731

सहारनपुर                437

मुजफ्फरनगर           339

बागपत                    365

बिजनौर                   337

शामली                   164  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.