Move to Jagran APP

Holi 2019 : उल्लास और मस्ती के बीच किस समय होगा होलिका दहन, जानिए

शहर के मोहल्लों-चौराहों पर होलिका खड़ी कर दी गई है। रात को होलिका दहन होते ही रंग-गुलाल भी उड़ने लगेंगे। गुरुवार को रंगों का त्योहार धूमधाम से मनाया जाएगा।

By Ashu SinghEdited By: Published: Wed, 20 Mar 2019 11:29 AM (IST)Updated: Wed, 20 Mar 2019 11:29 AM (IST)
Holi 2019 : उल्लास और मस्ती के बीच किस समय होगा होलिका दहन, जानिए
Holi 2019 : उल्लास और मस्ती के बीच किस समय होगा होलिका दहन, जानिए
मेरठ,जेएनएन। भाईचारा,सद्भाव,उल्लास और मस्ती के त्योहार होली का रंग शहर पर चढ़ने लगा है। पिचकारी, रंग-गुलाल का मोल-भाव करती बाजारों में ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी है। मंगलवार की शाम को सदर बाजार,सेंट्रल मार्केट से लेकर प्रतिष्ठित मिष्ठानों की दुकानों पर लोगों का हुजूम त्योहार को लेकर शहर की तैयारी की तस्वीर पेश कर रहा था।
सज गई होलिका
मोहल्लों-चौराहों पर होलिका खड़ी कर दी गई है। रात को होलिका दहन होते ही रंग-गुलाल भी उड़ने लगेंगे। मौसम विभाग का गुरुवार का पूर्वानुमान भी माहौल को होलियाना बनाने में पूरा मददगार साबित होगा। बादलों के बीच हल्की बूंदाबांदी रंग-गुलाल की मस्ती को और बढ़ा सकती है। मेरठ में चुनावी पर्व भी साथ-साथ चल रहा है,लिहाजा रंग के इस पर्व में खलल डालकर कुछ असामाजिक तत्व फिजा बिगाड़ सकते हैं,ऐसा इनपुट मिलने के बाद मेरठ समेत पश्चिमी उप्र में पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है।
चेकिंग अभियान शुरू
चेकिंग अभियान शुरू कर दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि मेरठ जिले में चिह्न्ति 116 संवेदनशील स्थानों पर विशेष नजर और होलिका दहन के 1519 स्थानों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। थानेदारों को अपने क्षेत्र में रात में भी गश्त करने के निर्देश दिए गए हैं। एसएसपी नितिन तिवारी ने आश्वस्त किया है कि त्योहार में कोई खलल न हो, शहरवासी निर्विघ्न पर्व का आनंद उठाएं इसके लिए पूरे बंदोबस्त किए गए हैं। अगर कोई माहौल खराब करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
20 मार्च को होलिका स्थल पूजन का समय
लाभामृत योग  सुबह 6 से   सुबह 9 बजे तक
शुभ योग सुबह 10.30 से सुबह 10.44 तक
होलिका दहन का समय  रात 8.58 से रात 11.47 बजे तक
शुभामृत योग रात 10.30 से रात 12.00 बजे
भद्रा के चलते सुबह 10.45 से पहले करें पूजन
क्या कहते हैं ज्योतिषविद
होलिका दहन के दिन भद्रा नक्षत्र का प्रभाव रहेगा। ज्योतिषविद् भारत ज्ञान भूषण ने बताया कि सुबह के समय होलिका दहन स्थल पर भक्त प्रहलाद और नरसिंह भगवान का पूजन होता है। 20 मार्च को सुबह 10.45 से रात 8.45 तक भद्रा काल रहेगा। ऐसे में होलिका स्थल का पूजन सुबह 10.45 बजे से पहले ही कर लेना चाहिए।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.