Move to Jagran APP

पक्षियों को उड़ने दो, मांझा त्याग दो

वन विभाग और एनवायरमेंट क्लब की ओर से रविवार को कमिश्नरी चौराहे पर मांझा त्यागो अभियान चलाया गया। अभियान की शुरुआत क्लब सदस्यों ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की।

By JagranEdited By: Published: Mon, 24 Jan 2022 09:33 AM (IST)Updated: Mon, 24 Jan 2022 09:33 AM (IST)
पक्षियों को उड़ने दो, मांझा त्याग दो
पक्षियों को उड़ने दो, मांझा त्याग दो

मेरठ, जेएनएन। वन विभाग और एनवायरमेंट क्लब की ओर से रविवार को कमिश्नरी चौराहे पर मांझा त्यागो अभियान चलाया गया। अभियान की शुरुआत क्लब सदस्यों ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की। इसके बाद वन विभाग ने लोगों को माझे से होने वाली हानियों के प्रति जागरूक किया। क्लब के अध्यक्ष सावन कनौजिया ने कहा कि नायलान, काच और लोहे से निर्मित मांझा बनाने, बेचने और खरीदने पर पूर्ण प्रतिबंध है, पकड़े जाने पर जुर्माना और जेल का प्रविधान है। क्लब के सदस्य एसएसपी प्रभाकर चौधरी के कार्यालय पहुंचे जहा प्रतिबंधित माझे पर कार्रवाई तेज करने की अपील की। क्लब और वन विभाग की टीम ने पक्षियों को उड़ने दो, चाइनीज माझा त्याग दो, जिदंगी चुनो, माझा नहीं जैसे नारे लगाए। डीएफओ राजेश कुमार ने बताया कि इस अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक, शपथ ग्रहण और हस्ताक्षर अभियान चलाकर समाज को प्रेरित किया जाएगा। इस दौरान प्रियाशु पत्रेवाल, सागर राठी, आयुष नंदा, अजय, नीरज, मोहन सिंह भी उपस्थित रहे।

loksabha election banner

उत्तम नगर में जलभराव, लोगों ने किया प्रदर्शन

मेरठ : उत्तमनगर में आंबेडकर चौक, गौतम पब्लिक स्कूल वाली गली में लोगों ने प्रदर्शन किया। स्थानीय लोगों ने बताया कि लंबे समय से यहां पर जल भराव है। इसका समाधान नहीं किया जा रहा है। उन्होंने नगर निगम में भी शिकायत की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। प्रदर्शन करने वालों में देवेंद्र मलिक, विजय कुमार, आलोक शर्मा, ब्रिजेश कुमार, राजेश कुमार, गीता आदि लोग भी शामिल रहे।

- - - - - - - - - - - -


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.