फ्लाईओवर पर लेंटर का जाल बनना शुरू, तेजी से हो रहा काम Meerut News
एनएचआई पर चल रहे कार्य के बीच फ्लाईओभर पर लेंटर का जाल बनाना शुरू हो गया है। जबकि दुसरी ओर लेन पर गार्डर रखने का कार्य तेजी से चल रहा है।
मेरठ, जेएनएन। नेशनल हाईवे-58 पर पल्लवपुरम के सामने निर्माणधीन फ्लाईओवर की लेन की ऊपर लेंटर के लिए लोहे का जाल बनाना शुरू कर दिया है। जबकि दूसरी ओर लेन पर गार्डर रखने का काम तेजी से चल रहा है।
निर्माणधीन कंपनी के इंजीनियरों की देखरेख में दिन रात फ्लाईओवर को पूरा करने का काम युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। निर्माणधीन फ्लाईओवर को देखने के लिए क्षेत्र के लोग भी पहुंचकर मोबाइल में फोटो कैद करते हैं।
एनएचएआइ के द्वारा हाईवे-58 पर परतापुर तिराहे से मुजफ्फरनगर के रामपुर तिराहे तक सर्विस रोड, अंडर पास फ्लाईओवर, फ्लाईओवर, फुट ओवर ब्रिज, नाला आदि प्रकार के निर्माण कार्य चल रहे हैं। इनमें पल्हैड़ा का निर्माणधीन फ्लाईओवर भी शामिल है। फ्लाईओवर पर टोल प्लाजा से मोदीपुरम आने वाली लेन पर गार्डर रखने के बाद बुधवार रात से लेंटर के लिए सरियों का जाल बनने का काम शुरू हो चुका है। दर्जनों कारीगर इस काम को अंजाम दे रहे हैं। जबकि मोदीपुरम से टोल की ओर जाने वाली लेन पर अब तक छह गार्डर रखकर उनको एक दूसरे से जोड़ने का काम चल रहा है। पाइम द्वारा गाड़ी से गार्डरों के बीच सीमेंट भरने का काम भी किया जा रहा है।
साइड दीवार का कार्य शुरू
फ्लाईओवर पर चढ़ने वाली सड़क के साइड की सीमेंट पीस वाली दीवार लगाने का कार्य भी शुरू हो चुका है। दीवार लगाने वाली कंपनी का अलीगढ़ निवासी ठेकेदार ने बताया कि होली तक वह एक साइड की सीमेंट पीस की दीवार को तैयार करा देंगे। होली के बाद जो कारीगर दूसरे फ्लाईओवर पर काम कर रहे हैं, वह भी आ जाएंगे और उसके बाद चारों साइड की दीवार लगाने काम युद्ध स्तर पर समाप्त किया जाएगा।
इनका कहना है
पीडी-एनएचएआइ डीके चतुर्वेदी का कहना है कि फ्लाईओवर पर लेंटर के लिए सरियों का जाल बनाने का काम शुरू हो चुका है। जाल बनने के बाद उस पर लेंटर डाला जाएगा। निर्माणधीन कंपनी से लगातार बातचीत की जा रही है। समय-समय पर एनएचएआइ के साइड अधिकारी भी मौका मुआयना कर रहे हैं।