Move to Jagran APP

इतिहास रचने वाली कुमुदिनी त्‍यागी का मेरठ से भी नाता, किसी युद्धपोत पर पहली महिला की तैनाती

Kumudini Tyagi News नौसेना में सब लेफ्टिनेंट बनकर देश का नाम रोशन करने वाली बहादुर बिटिया कुमुदिनी त्यागी का पैतृक घर खरखौदा कस्बे में है। कुमुदिनी के दादा स्व. सुरेश त्यागी युपी पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद से रिटायर हुए थे और आठ भाई थे।

By Prem BhattEdited By: Published: Tue, 22 Sep 2020 06:00 AM (IST)Updated: Tue, 22 Sep 2020 08:33 AM (IST)
इतिहास रचने वाली कुमुदिनी त्‍यागी का मेरठ से भी नाता, किसी युद्धपोत पर पहली महिला की तैनाती
नौसेना में सब लेफ्टिनेंट की फाइल फोटो ।

मेरठ, जेएनएन। नौसेना में सब लेफ्टिनेंट बनकर देश का नाम रोशन करने वाली बहादुर बिटिया कुमुदिनी त्यागी का पैतृक घर खरखौदा कस्बे में है। कुमुदिनी के दादा स्व. सुरेश त्यागी युपी पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद से रिटायर हुए थे और आठ भाई थे। दादा के चार भाई मंगू त्यागी, कांति प्रसाद त्यागी, सोमदत्त त्यागी, और दिनेश त्यागी परिवार के साथ खरखौदा में ही रहते हैं। पिता प्रवेश कुमार त्यागी गाजियाबाद में रहते हैं और सिक्योरिटी एजेंसी चलाते हैं। कुमुदिनी की सफलता पर खरखौदा कस्बे में हर्ष का माहौल है। स्वजनों ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई।

loksabha election banner

मंगू त्यागी भी युपी पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद से रिटायर्ड हो चुके है। सोमदत्त त्यागी पोस्टमास्टर के पद से रिटायर्ड है। कुमुदिनी त्यागी के नौसेना में सब लेफ्टिनेंट बनने पर सोमदत्त त्यागी का कहना है कि कुमुदिनी ने देश के साथ ही मां-बाप व कस्बे का नाम रोशन किया है। वह पढ़ाई में होशियार थीं और बड़ा अधिकारी बनने की बात करती थीं।

कुमुदिनी यहां शादी विवाह और त्योहारों पर माता-पिता के साथ आती रहती हैं। कहा कि अच्छे संस्कार और मेहनत के बल पर आज कुमुदिनी ने यह मुकाम हासिल किया है। स्वजनों ने कहा कि आज उन्हें गर्व है कि उनकी बेटी को देश की सेवा करने का सौभाग्य मिला है। चेयरमैन रमेश चंद, सभासद राकेश त्यागी और अरविंद त्यागी ने स्वजनों को बधाई दी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.