Move to Jagran APP

करवा चौथ...सजनी के हाथों पर होगा साजन संग चांद का दीदार

सजना संवरना सोलह श्रृंगार और हाथों पर रची मेहंदी। करवाचौथ पर हर सुहागिन सजती हैं।

By JagranEdited By: Published: Tue, 15 Oct 2019 03:00 AM (IST)Updated: Tue, 15 Oct 2019 06:04 AM (IST)
करवा चौथ...सजनी के हाथों पर होगा साजन संग चांद का दीदार
करवा चौथ...सजनी के हाथों पर होगा साजन संग चांद का दीदार

मेरठ,जेएनएन। सजना संवरना सोलह श्रृंगार और हाथों पर रची मेहंदी। करवाचौथ पर हर सुहागिन सजती हैं। इसमें सबसे खास है मेहंदी। करवाचौथ पर हर महिला एक दिन पहले मेहंदी लगवाती है, जिससे मेहंदी का रंग गाढ़ा चढ़ सके। सभी महिलाएं इस त्योहार के लिए एक से बढ़कर एक डिजाइन चुनती हैं। किसी को मेहंदी पर राजस्थानी भरवा डिजाइन पसंद है तो किसी को हाथों पर राधा-कृष्ण और उनकी लीला से रंगी मेहंदी लगवानी है। इस पर्व के लिए महिलाएं पारंपरिक और मॉडर्न दोनों ही तरह के डिजाइन बनवाना पसंद करती हैं। जिसमें इस बार कई नए डिजाइन को शामिल किया गया है। इन डिजाइन की खासियत है कि इनसे हाथ काफी भरा हुआ लगता है। इसके अलावा इस बार मेहंदी में एक डिजाइन ऐसा भी है, जिसमें साजन संग सजनी, चंद्रमा और माता करवा को भी दर्शाया गया है। जिसकी इस बार काफी डिमांड है।

loksabha election banner

छलनी से होगा साजन का दीदार

करवाचौथ पर इस बार मेंहदी के डिजाइन कुछ अलग और खास होंगे, क्योंकि इस बार इनमें सामान्य डिजाइन के अलावा छलनी से साजन का दीदार करती सजनी, चंद्रमा दर्शन के बाद सजनी का जल पिलाता साजन, सजनी के हाथों में सजी करवाचौथ पूजन की थाली और इसके अलावा कई महिलाएं जो चंद्रमा पूजन कर रही हैं। यह सभी ऐसे डिजाइन है जिनकी बुकिंग महिलाओं ने पहले ही करवा ली है।

ज्यामितीय डिजाइन का भी बढ़ा चलन

यह डिजाइन अपने आप में अलग है, और सभी का ध्यान अपनी ओर खींचते हैं। यह डिजाइन देखने में काफी अलग होते है। ऐसे डिजाइन अधिकतर गांव देहात की महिलाएं लगाती हैं। यह डिजाइन देखने में काफी सिंपल होते हैं। इसमें ज्यादातर गोल, चकोर और तिकोने डिजाइन में कई छोटे डिजाइन बनाए जाते है।

कलरफुल मेहंदी की भी मांग

जो महिलाएं इस करवाचौथ पर कुछ नया चाहती हैं, वह कलरफुल मेंहदी भी लगवा सकती हैं। इसमें लाल, नीले, गुलाबी और हरे कई चमकदार रंग पसंद किए जा रहे हैं। जिन्हें मेहंदी के साथ ड्रेस से मैच करके भी लगवाया जा सकता है।

करवाचौथ से एक दिन पहले महिलाएं मेहंदी लगवाती है, पूरे दिन और पूरी रात मेहंदी लगाई जाती है। इस बार कई नए डिजाइन है जिन्हें लगाया जाएगा। जिसमें कुछ पारंपरिक और कुछ मॉडर्न डिजाइन शामिल है।

-राजू मेहंदी आर्टिस्ट सदर बाजार

महिलाओं ने पहले ही बुकिंग की हुई है। ऐसे में जिन महिलाओं की बुकिंग होती है उन्हें प्राथमिकता दी जाती है और दो लोग उन्हें ही मेहंदी लगाने का काम करते हैं।

-सोनू मेहंदी आर्टिस्ट आबूलेन


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.