संजय राउत को पांच जूता मारने वालों को करणी सेना देगी पांच लाख
करणी सेना की जिलाध्यक्ष अनिता सिंह पुंडीर ने कहा कि करणी सेना महाराष्ट्र सरकार व संजय राउत का बड़े पैमाने पर विरोध करेगी।
सहारनपुर, जेएनएन। राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना की जिलाध्यक्ष अनिता सिंह पुंडीर ने कहा कि करणी सेना महाराष्ट्र सरकार व संजय राउत का बड़े पैमाने पर विरोध करेगी। उन्होंने एलान किया कि संजय को एक जूता मारने वाले को एक लाख और पांच जूते मारने वाले को पांच लाख रुपये देंगी।
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष के बडग़ांव रोड स्थित आवास पर पत्रकारों से वार्ता में अनिता सिंह पुंडीर ने कहा कि अभिव्यक्ति की आजादी का ढोल पीटने वाले लोकतंत्र के रक्षक आज कंगना के मामले में चुप्पी क्यों साधे हैं। कंगना के साथ बहुत गलत हुआ। यदि संजय राउत ने दस दिन में माफी नहीं मांगी तो सहारनपुर से ही उनके खिलाफ पूरे देश में अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान पूजा, वर्षा, विजय लक्ष्मी, शहजादी आदि मौजूद रहीं।