Move to Jagran APP

दीपावली के लिए तैयार किए जा रहे हैं झालर और झूमर

दीपावली के लिए सजावटी वस्तुओं से बाजार सज चुका है। घर आंगन में चार चांद लगाने के लिए इस समय बाजार में एक से बढ़कर एक वंदनवार झालर और अन्य सजावटी वस्तुएं उपलब्ध हैं।

By JagranEdited By: Published: Thu, 29 Oct 2020 12:56 AM (IST)Updated: Thu, 29 Oct 2020 01:08 AM (IST)
दीपावली के लिए तैयार किए जा रहे हैं झालर और झूमर
दीपावली के लिए तैयार किए जा रहे हैं झालर और झूमर

मेरठ, जेएनएन। दीपावली के लिए सजावटी वस्तुओं से बाजार सज चुका है। घर आंगन में चार चांद लगाने के लिए इस समय बाजार में एक से बढ़कर एक वंदनवार, झालर और अन्य सजावटी वस्तुएं उपलब्ध हैं। हैंडमेड सजावटी वस्तुओं की बात ही कुछ और है। इन्हें त्योहारों के अलावा घर सजाने के लिए पूरे साल इस्तेमाल किया जा सकता है। उद्गम संस्था से जुड़ी पल्लवी न सिर्फ महिलाओं को रंग-बिरंगे मोतियों से सजावटी सामान बनाना सिखा रही हैं, बल्कि उन्हें रोजगार के गुर भी सिखा रही हैं।

loksabha election banner

यह महिलाएं घर के काम निपटाने के बाद एक जगह एकत्रित होकर झालर, वंदनवार, कंदील और मोतियों के पर्दे तैयार का रही हैं। पल्लवी का कहना है कि एक साल से वह महिलाओं को घर में बेकार पड़ी वस्तुओं के अलावा मोतियों, कांच, सीपी और कौड़ियों से आकर्षक सजावटी सामान तैयार कर रही हैं। ये महिलाएं सभी वस्तुओं का गंगानगर और कंकरखेड़ा में स्टाल लगाएंगी। संस्था के अध्यक्ष दुर्गेश ठाकुर का कहना है कि हमारा उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर घर बैठे रोजगार मुहैया करवाना है। इससे वह अपने पैरों पर खड़ी हो सकें। अभी तक चार सौ महिलाएं संस्था से जुड़कर आत्मनिर्भर हो चुकी हैं। पहले इन महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जाता है। इसके बाद बाजार और बैंक में पैसा जमा करने की जानकारी दी जाती है। इससे ये महिलाएं न सिर्फ पैसा कमा सकती हैं, बल्कि कुछ बचत भी कर सती हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.