Move to Jagran APP

अंदाजा नहीं था कि दंगा कराएंगे वाम व विरोधी दल: अरुण सिंह

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने नागरिकता संशोधन कानून पर मचे घमासान को लेकर कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दलों पर हमला बोला।

By JagranEdited By: Published: Mon, 06 Jan 2020 08:00 AM (IST)Updated: Mon, 06 Jan 2020 08:00 AM (IST)
अंदाजा नहीं था कि दंगा कराएंगे वाम व विरोधी दल: अरुण सिंह
अंदाजा नहीं था कि दंगा कराएंगे वाम व विरोधी दल: अरुण सिंह

जेएनएन, मेरठ। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने नागरिकता संशोधन कानून पर मचे घमासान को लेकर कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दलों पर हमला बोला। कहा कि तीन तलाक, राम मंदिर एवं जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाने का देशभर में स्वागत हुआ। इस पर जमीन खिसकती देख घबराई कांग्रेस ने वामदलों के साथ मिलकर देशभर में हिसा भड़काई। सरकार को इसका अंदाजा नहीं था। आरोप लगाया कि पीएफआइ, आइएसआइ, लेफ्ट व सपाई भी बवालियों के साथ देखे गए, जबकि सीएए कानून में किसी भी धर्म के भारतीय को बाहर निकालने की कोई बात ही नहीं थी। प्रेस वार्ता में कहा कि प्रियंका वाड्रा घायल सिपाहियों व राजस्थान में सैकड़ों बच्चों की मौत पर उनके घर हाल पूछने नहीं गई, लेकिन दंगाइयों के घर जा रही हैं।

loksabha election banner

पुलिस की तारीफ नहीं, दंगाइयों से सहानुभूति क्यों

कैंट स्थित सिटी वोकेशनल स्कूल में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में पहुंचे अरुण सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने वोटबैंक के लिए दंगा व बवाल का समर्थन किया। उनके किसी भी नेता ने भीड़ की आगजनी, तोड़फोड़, फायरिग की निंदा नहीं की, जबकि पुलिस को अपराधी बताने लगे। योगी सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि समय रहते पुलिस ने बवाल पर नियंत्रण कस दिया। प्रश्न किया कि भाजपा शासित राज्यों उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, गुजरात में ही बवाल क्यों हुआ, जबकि कांग्रेस शासित राज्यों राजस्थान व मध्यप्रदेश में हिसा नहीं हुई। स्पष्ट है कि सब कुछ प्रायोजित था। कानून पर स्पष्ट किया कि पाकिस्तान, अफगानिस्तान एवं बांग्लादेश के गैर मुस्लिम छह धर्मो के लोगों को नागरिकता देनी है। एनआरसी का कोई ड्राफ्ट अभी तक बना भी नहीं है। ऐसे में अफवाहों से दूर रहने की अपील की।

गांधी-लोहिया-नेहरू भी यही चाहते थे

अरुण सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी ने पाकिस्तान के पीड़ित हिंदुओं को भारत में बसाने एवं रोजगार देने की वकालत की थी। 1947-1966 तक पाकिस्तान से 70 लाख हिंदू भारत आए। नेहरू-लियाकत में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा का समझौता हुआ था, किंतु पाकिस्तान ने नहीं माना। कहा कि राममनोहर लोहिया एवं जवाहरलाल नेहरू भी सहमत थे। पाकिस्तान में हिदू 23 फीसद से तीन फीसद रह गए। उनका धर्मातरण कराया गया। अब कांग्रेस न सिर्फ विरोध कर रही, बल्कि बवालियों को उकसा भी रही है। एनपीआर पर भी कहा कि इसे कांग्रेस ने 2010 में लागू किया था।

एनआरसी में बाहर 16 लाख लोगों को फिर मिलेगा मौका

स प्रीम कोर्ट के आदेश में असोम में एनआरसी लागू की गई, जिसमें 16 लाख लोग बाहर हो गए। अरुण सिंह ने कहा कि इन्हीं सर्वे के जरिए दोबारा मौका देने का प्रयास किया जाएगा। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल न पाकिस्तानी हिदुओं में जासूस होने की बात कही थी, जिस पर अरुण सिंह ने कहा कि केजरीवाल यू-टर्न वाले झूठे नेता हैं, उन्हें गंभीरता से नहीं लेना है। प्रेसवार्ता में कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, एमएलसी डा. सरोजिनी अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल समेत कई अन्य उपस्थित रहे।

सीएए को लेकर साधा संपर्क

जागरण संवाददाता, मेरठ: नागरिकता संशोधन कानून को लेकर भाजपा ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। रविवार को पार्टी महासचिव अरुण सिंह ने मेरठ में संगठन के साथ बैठक करने के बाद पांच लोगों के घर पहुंचकर उन्हें कानून की बारीकियों से रूबरू कराया। यहां से अरुण सिंह साकेत स्थित दमन वत्स पेपर मिल वाले के घर पहुंचे, जहां करीब आधे घंटे तक रुके। इसी अभियान के तहत वो वकुल गोयल और पंकज जैन के आवास पर गए। बाद में डिफेंस कॉलोनी में डॉक्टर नीरज कंबोज और निरंकार सिंह कोहली के आवास पहुंचकर लोगों से मुलाकात की। यहां डा. तनुराज सिरोही एवं खेल उद्यमी विवेक कोहली ने भी अरुण सिंह से मुलाकात कर कानून पर चर्चा की।

कार्यकर्ताओं को दिया होमवर्क

सिटी वोकेशनल स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में महासचिव अरुण सिंह ने कार्यकर्ताओं को बताया कि नागरिकता संशोधन कानून को लेकर लोगों का भ्रम दूर करना है। ऐसे में संगठन के साथ मिलकर संपर्क तेज करें। विधायक सत्य प्रकाश अग्रवाल, सत्यवीर त्यागी, मुकेश सिंघल, सरोजनी अग्रवाल, मुंशीलाल गौतम पूर्व, रविंद्र भड़ाना, अमित अग्रवाल, जयकरण गुप्ता, संजय त्रिपाठी, अरविंद मारवाड़ी, महामंत्री संजय त्रिपाठी, उपाध्यक्ष ललित नागदेव, संजीव गुप्ता, विवेक रस्तोगी, कमल दत्त शर्मा, वीनस शर्मा, वर्षा कौशिक, सीमा श्रीवास्तव, संगीता पंडित, पूजा बंसल, रेनू जोगी, ज्योति, राजकुमार सोनकर, नरेंद्र उपाध्याय, अमित शर्मा, संजीव प्रधान, समीर चौहान व फिरेराम धनतला समेत कई अन्य शामिल रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.