Top Meerut News of the day, 20 th July 2019 : शास्त्रीनगर में भी मकान बिकाऊ के पोस्टर,बारिश से मौसम सुहावना,रंजीत सिंह ने दम तोड़ा, बीएड की परीक्षा स्थगित, ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस पर हादसा
प्रहलादनगर के बाद अब शास्त्रीनगर में लोगों ने शरारती तत्वों से परेशान होकर शनिवार सुबह करीब एक दर्जन मकानों पर बिकाऊ है लिखे पोस्टर चस्पा कर दिए।
By Ashu SinghEdited By: Published: Sat, 20 Jul 2019 04:04 PM (IST)Updated: Sat, 20 Jul 2019 05:00 PM (IST)
मेरठ, जेएनएन। प्रहलादनगर के बाद अब शास्त्रीनगर में लोगों ने शरारती तत्वों से परेशान होकर शनिवार सुबह करीब एक दर्जन मकानों पर बिकाऊ है लिखे पोस्टर चस्पा कर दिए। वहीं मानसून की बारिश बदस्तूर वेस्ट यूपी में जारी है। शनिवार को शामली, बागपत में बारिश हुई। कई अन्य जिलों में सुबह के समय तो धूप खिली लेकिन दोपहर में आसमान में बादल घिर आए। मेरठ दोपहर के बाद आसमान में घने छाए रहे और साथ कुछ स्थानों में बूंदाबांदी हुई। वहीं पुलिस की कार्रवाई से क्षुब्ध होकर दो दिन पूर्व खुद को आग लगाकर बाइक पर घूमने वाले रंजीत सिंह ने शनिवार को दिल्ली के एक अस्पताल में दम तोड़ दिया। वहीं कांवड़ यात्रा के चलते 23 और 24 जुलाई को होने वाली बीएड की परीक्षा स्थगित कर दी गई है। दूसरी ओर बागपत में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रसे वे शनिवार की सुबह दो कैंटर आपस में टकरा गए, जिसमें चार लोग घायल हो गए।
अब शास्त्रीनगर में मकानों पर बिकाऊ है लिखे पोस्टर
प्रहलादनगर के बाद अब शास्त्रीनगर में लोगों ने शरारती तत्वों से परेशान होकर शनिवार सुबह करीब एक दर्जन मकानों पर बिकाऊ है लिखे पोस्टर चस्पा कर दिए। लोगों कहना है कि शरारती तत्व आरटीओ रोड और सेक्टर 8 में घुसकर स्टंट बाजी, छेड़छाड, छीना झपटी जैसी घटनाओं को अंजाम देते हैं। वही सेक्टर 8 के मकानों में लगातार चोरी भी हो रही है। पलायन की सूचना पर एडीएम सिटी, सीओ सिविल लाइन, नौचंदी पुलिस और एलआईयू की टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की।
आसमान में छाए घने बादल
वेस्ट यूपी में मानसून की बारिश लगातार जारी है। शनिवार को सुबह के समय शामली, बागपत में बारिश हुई। कई अन्य जिलों में सुबह के समय तो धूप खिली लेकिन दोपहर में आसमान में बादल घिर आए। मेरठ दोपहर के बाद आसमान में घने छाए रहे और साथ कुछ स्थानों में बूंदाबांदी हुई। अभी मौसम के ऐसे ही सुहावना बने रहने की संभावना है। बीते दो दिनों से लोग उमस और गर्मी से बेहद परेशान रहे।
80 फीसद झुलस गया था रंजीत
दो दिन पूर्व ट्रांसपोर्ट नगर थाने के सामने पुलिस की कार्यशैली से खफा होकर खुद को आग के हवाले करने वाले रंजीत सिंह ने शनिवार को दिल्ली के एक अस्पताल में दम तोड़ दिया। हालांकि चिकित्सकों ने उसके परिजनों को करीब 80 फीसद आग से जलने की बात भी कही थी। सीओ ब्रह्मपुरी चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि शनिवार सुबह उपचार के दौरान रंजीत सिंह की मौत हो गई। इस सूचना के बाद रंजीत के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
दो कैंटर आपस में टकराए
बागपत में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रसे पर लहचोड़ा के पास शनिवार की सुबह दो कैंटर आपस में टकरा गए। इस हादसे में चार लोग घायल हो गए। घायलों को गाज़ियाबाद के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।
कांवड़ यात्रा के कारण परीक्षा स्थगित
चौधरी चरण सिंह विवि ने कांवड़ यात्रा के चलते 23 और 24 जुलाई को होने वाली बीएड की परीक्षा स्थगित करने का फैसला लिया है। अब यह परीक्षा एक और दो अगस्त को होगी। परीक्षा के समय में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मेरठ और सहारनपुर मंडल में 40 हजार परीक्षार्थी हैं।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें