Move to Jagran APP

मेरठ में अंतरराष्ट्रीय गोतस्कर अकबर बंजारा की तीन करोड़ की संपत्ति जब्त, असम पुलिस की कस्‍टडी में मारा गया था

Akbar Banjara मेरठ के लिसाड़ीगेट के शौकिन गार्डन में अकबर बंजारा की नौ संपत्ति की गई थी चिन्हित। बहसूमा पुलिस ने लिसाड़ीगेट पुलिस के साथ मिलकर संपत्ति पर सील लगा दी। इसके पहले भी अकबर बंजारा की कई संपत्‍तियों को जब्‍त किया गया है।

By Jagran NewsEdited By: PREM DUTT BHATTPublished: Fri, 18 Nov 2022 08:16 PM (IST)Updated: Fri, 18 Nov 2022 08:16 PM (IST)
मेरठ में अंतरराष्ट्रीय गोतस्कर अकबर बंजारा की तीन करोड़ की संपत्ति जब्त, असम पुलिस की कस्‍टडी में मारा गया था
Akbar Banjara Property मेरठ में गोतस्कर अकबर बंजारा की तीन करोड़ की संपत्ति जब्त की गई है।

मेरठ, जागरण संवाददाता। Akbar Banjara Property पूर्वोत्तर भारत का शातिर अंतरराष्ट्रीय गोतस्कर अकबर बंजारा और उसके परिवार की दो करोड़ अस्सी लाख की संपत्ति जब्त कर ली गई। सात प्लाट, एक मकान और एक निर्माणाधीन मकान पर पुलिस ने सील लगा दी है। अकबर बंजारा ने उक्त संपत्ति को अवैध कमाई से अर्जित किया था, जिसका बैनाम अकबर और परिवार के नाम कराया गया था। सात ही पुलिस अकबर की अन्य संपत्ति की तलाश कर रही है।

loksabha election banner

यहां पर लगाई गई सील

बहसूमा पुलिस तहसीलदार रामेश्वर सिंह और लिसाड़ीगेट पुलिस के साथ मिलकर अकबर बंजारा की संपत्ति पर पहुंची। अकबर बंजारा, उसके भाई सलमान बंजारा, पिता पीरू बंजारा और महिला अनिशा बंजारा के नाम पुलिस को लिसाड़ीगेट के शौकिन गार्डन के समीप सात प्लाट, एक मकान और एक निर्माणाधीन मकान मिला है। पुलिस की मौजूदगी में सभी संपत्ति पर सील लगा दी गई है। इस संपत्ति की कीमत दो करोड़ अस्सी लाख रुपये बताई जा रही है।

अवैध तरीके से अर्जित की संपत्‍ति

सीओ ब्रिजेश कुमार ने बताया कि अकबर बंजारा ने लिसाड़ीगेट के शौकिन गार्डन में करोड़ों की संपत्ति खरीदकर अपने परिवार के नाम बैनामा करा दिया था। पुलिस जांच में सामने आया कि उक्त संपत्ति को अवैध कमाई से अर्जित की गई थी। गैंगस्टर एक्ट के तहत पुलिस ने 14ए की कार्रवाई करते हुए संपत्ति जब्त कर ली गई।

अकबर बंजारा की 50 से अधिक संपत्तियां जब्त

फलावदा कस्बे के बंजारन मोहल्ला निवासी गोतस्कर अकबर बंजारा और उसका भाई सलमान बंजारा 21 अप्रैल 2022 को उग्रवादियों के हमले में असम में पुलिस कस्टडी में मारे गए थे। असम पुलिस ने पटाक्षेप किया था कि अकबर बंजारा अंतरराष्ट्रीय गोतस्कर था। उसके अन्य देशों से भी कनेक्शन थे। अकबर ने अवैध तरीके से करोड़ों की संपत्ति अर्जित की थी।

50 से अधिक संपत्तियों को जब्त

पुलिस गैंगस्टर के तहत अकबर बंजारा की 50 से अधिक संपत्तियों को जब्त कर चुकी है। परतापुर थाना क्षेत्र के बजोट में जमीन खरीद कर कालोनी काटी थी, जिसकी कीमत दो करोड़ 29 लाख रुपये बताई जा रही है। उसके अलावा अकबर बंजारा का बहसूमा क्षेत्र में 19.4 करोड़ रुपये की जमीन, बाग और घर जब्त किया गया था। उसके अलावा भी अकबर बंजारा की संपत्ति ढूंढी जा रही है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.