Move to Jagran APP

खिर्वा जलालपुर विवाद में घायल की मौत, आठ पर मुकदमा

सरधना थाना क्षेत्र के खिर्वा जलालपुर में रंजिश के चलते शुक्रवार रात आरोपित प्रधा

By JagranEdited By: Published: Sat, 29 Jan 2022 07:15 PM (IST)Updated: Sat, 29 Jan 2022 07:15 PM (IST)
खिर्वा जलालपुर विवाद में घायल की मौत, आठ पर मुकदमा
खिर्वा जलालपुर विवाद में घायल की मौत, आठ पर मुकदमा

मेरठ,जेएनएन। सरधना थाना क्षेत्र के खिर्वा जलालपुर में रंजिश के चलते शुक्रवार रात आरोपित प्रधान पक्ष के लोगों ने युवक के पेट के पास हथियार सटाकर गोली मार दी थी। स्वजन ने बताया कि मेरठ में भर्ती युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद स्वजन ने शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। वहीं, पुलिस ने अज्ञात सहित आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शनिवार को एक आरोपित को जेल भेज दिया।

loksabha election banner

खिर्वा जलालपुर निवासी कामिल हुसैन ने बताया कि छोटे भाई हैदर का बेटा हुमायूं शुक्रवार रात उसके घर से अपने घर जा रहा था। आरोप है कि प्रधान पक्ष के लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते हुमायूं के पेट से सटाकर गोली मार दी थी। स्वजन ने घायल को मेरठ के अस्पताल में भर्ती करवाया था। उधर, ग्राम प्रधान सायदा बेगम के आरोपित बेटे रजा मेहंदी का कहना था कि सभी आरोप बेबुनियाद है। हुमायूं ने स्वयं ही खुद को गोली मारी है।

उधर, हुमायूं की उपचार के दौरान मौत हो गई। इंस्पेक्टर लक्ष्मण वर्मा ने बताया कि स्वजन की तहरीर पर मुनाजिर अली, रजा मेहंदी, हसन मेहंदी, अली अहमद, जरी अब्बास, अजमल, चुन्नू व अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने शनिवार को ईदगाह के पास खिर्वा जलालपुर में आरोपित हसन मेहंदी पुत्र मुनाजिर अली को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपित के पास से एक तमंचा भी बरामद किया है।

गौरतलब है कि खिर्वा जलालपुर गांव में मुस्तफा और मुनाजिर पक्ष में लंबे समय से रंजिश चल रही है। वर्तमान में मुनाजिर की पत्नी सायदा बेगम ग्राम प्रधान है। बीते दिनों गांव में दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए थे। मुस्तफा पक्ष के लोगों ने उसे फोन पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था। जहां दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर फायरिग करनी शुरू कर दी थी। इसके बाद तहरीर नहीं मिलने पर पुलिस ने स्वयं संज्ञान लेकर दोनों पक्षों के दर्जनों लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।

हल्का प्रभारी पर मिलीभगत का आरोप

गांव में शव पहुंचते ही परिवार में मातम पसर गया। वहीं, स्वजन व ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि हल्का प्रभारी की आरोपितों से साठगांठ है। अगर पहले कार्रवाई हो जाती तो शायद यह सब नहीं होता। वहीं, गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। साथ ही पुलिस आरोपितों के घर दबिश दे रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.