महिलाओं को दी कानूनी पहलुओं की जानकारी
मिशन शक्ति के अंतर्गत डीएन पालीटेक्निक में 15 से 25 अक्टूबर तक कामकाजी महिलाओं व अध्ययनरत छात्राओं को सुरक्षा संबंधी विभिन्न कानूनों की जानकारी दी गई।
मेरठ, जेएनएन। मिशन शक्ति के अंतर्गत डीएन पालीटेक्निक में 15 से 25 अक्टूबर तक कामकाजी महिलाओं व अध्ययनरत छात्राओं को सुरक्षा संबंधी विभिन्न कानूनों की जानकारी दी गई। इस बाबत संस्था की आंतरिक शिकायत समिति की ओर से प्रतिदिन आनलाइन व्याख्यान व विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं कराई गईं। भजन प्रतियोगिता में काजल अंतिम वर्ष सिविल प्रथम, मानसी चौधरी अंतिम वर्ष सिविल द्वितीय, पोस्टर प्रतियोगिता में इशिका शर्मा अंतिम वर्ष सिविल प्रथम, हनी शर्मा अंतिम वर्ष सिविल द्वितीय, दीक्षा शर्मा अंतिम वर्ष सिविल तृतीय, गरबा डांस प्रतियोगिता में हनी शर्मा अंतिम वर्ष सिविल प्रथम, काजल अंतिम वर्ष सिविल द्वितीय, मानसी चौधरी अंतिम वर्ष सिविल तृतीय स्थान पर रहीं। क्विज प्रतियोगिता में इशिका शर्मा अंतिम वर्ष सिविल प्रथम, काजल अंतिम वर्ष सिविल द्वितीय, दीक्षा शर्मा अंतिम वर्ष सिविल व हनी शर्मा अंतिम वर्ष सिविल तृतीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के सभी सदस्यों अरुण कुमार, अजय शुक्ला, डा. निधि शर्मा, व तहूर •ौदी का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य डा. वीरेंद्र आर्य के निर्देशन में समिति अध्यक्षा डा. निधि शर्मा ने किया।