Move to Jagran APP

अध्ययन, आराध्य और आध्यात्म से भारत होगा विश्व गुरु : पटेल

हस्तिनापुर में अर्ह दर्शनम डिजिटल संग्रहालय के शिलान्यास के मौके पर गुरुवार को केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि अध्ययन आराध्य और आध्यात्म एक साथ मिल जाएं तो भारत जल्द विश्वगुरु बनेगा।

By JagranEdited By: Published: Thu, 25 Feb 2021 06:40 PM (IST)Updated: Thu, 25 Feb 2021 06:40 PM (IST)
अध्ययन, आराध्य और आध्यात्म से भारत होगा विश्व गुरु : पटेल
अध्ययन, आराध्य और आध्यात्म से भारत होगा विश्व गुरु : पटेल

मेरठ, जेएनएन। हस्तिनापुर में अर्ह दर्शनम डिजिटल संग्रहालय के शिलान्यास के मौके पर गुरुवार को केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि अध्ययन, आराध्य और आध्यात्म एक साथ मिल जाएं तो भारत जल्द विश्वगुरु बनेगा। कोरोना काल में विश्व पटल पर भारत ने खुद को साबित कर दिया है।

loksabha election banner

हस्तिनापुर में अर्ह दर्शनम डिजिटल संग्रहालय का भूमि पूजन केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने गुरुवार को सांसद राजेंद्र अग्रवाल के साथ कर प्रथम शिला रखी। इसके बाद उन्होंने शिलापट अनावरण भी किया। इससे मंत्री ने कहा कि हस्तिनापुर की भूमि पवित्र है। जहां एक ओर जैन धर्म का महान तीर्थस्थल है तो दूसरी ओर हिदू धर्म के पौराणिक स्थल हैं। साथ ही सिख धर्म के पंज प्यारे भाई धर्म सिंह का गुरुद्वारा है। तीन धर्मो की समागम स्थली पर आज एक ओर इतिहास के पन्नों पर अर्ह दर्शनम के निर्माण के साथ जुड़ रहा है। कहा कि अध्ययन, आराध्य और आध्यात्म ये तीनों आयाम हस्तिनापुर में एक साथ स्थापित होने जा रहे है। भारत सदैव से ही विश्व गुरु रहा है, जिसका केंद्र बिदु आध्यात्म है। हमें पुन: आध्यात्म को अपनाकर भारत को विश्व का सिरमौर बनाना है। इस दौरान अर्ह दर्शनम का उद्देश्य वीडियो के माध्यम से एलईडी स्क्रीन पर भी दर्शाया गया। इस दौरान सांसद राजेंद्र अग्रवाल, मुनि श्री प्रणम्य सागर ने भी संबोधन कर हस्तिनापुर के गौरव व पौराणिकता को संवारने की बात कही।

इस दौरान यह रहे मौजूद

इस मौके पर जंबूद्वीप पीठाधीश रवींद्र कीíत स्वामीजी, जिलाध्यक्ष अनुज राठी, मुखिया गुर्जर, कार्यक्रम संयोजक अतुल जैन, जीवेंद्र जैन, सुनील जैन, राजेश जैन आदि रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.