वाकई ! अमेजन से ऑनलाइन शॉपिंग सरल है
घर बैठे आपको मनपसंद सामान मिल जाए तो इससे अच्छी बात क्या हो सकती है। इसके चलते ही दैनिक जागरण संग ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी अमेजन ने 'अमेजन सिंपल सी बात' अभियान की शुरुआत की है।
जागरण संवाददाता, मेरठ : घर बैठे आपको मनपसंद सामान मिल जाए तो इससे अच्छी बात क्या हो सकती है। इसके चलते ही दैनिक जागरण संग ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी अमेजन ने 'अमेजन सिंपल सी बात' अभियान की शुरुआत की है। अभियान के तीसरे दिन सेंट्रल मार्केट और नई सड़क पर लोगों को ऑनलाइन शॉपिंग के फायदे बताए गए। अभियान में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और इनाम जीते।
सोमवार को दैनिक जागरण की टीम के साथ अमेजन की टीम ने दोनों स्थानों पर पहुंचकर लोगों को अमेजन एप डाउनलोड कराया। सुबह 10 बजे सेंट्रल मार्केट के बाद शाम 4.30 बजे नई सड़क पर रोड शो किया गया। अभियान में शामिल हुए लोगों को विभिन्न गेम्स में हिस्सा लेने का मौका भी दिया जा रहा है। शहरवासियों ने भी अभियान में उत्सुकता दिखाते हुए एप डाउनलोड कर ऑनलाइन शॉपिंग के तरीके सीखे।
आज यहां होगा रोड शो
मंगलवार को शहर के दो स्थानों पर 'अमेजन सिंपल सी बात' अभियान का आयोजन किया जाएगा। सबसे पहले टीम सुबह 10.30 बजे फूलबाग कॉलोनी और इसके बाद दोपहर चार बजे मंगलपांडे नगर पहुंचेगी।
चार लोगों ने जीते पुरस्कार
अभियान के तीसरे दिन चार लोगों ने पुरस्कार जीते। सुशील और अजय को तीन-तीन हजार के गिफ्ट वाउचर दिए गए। गौरव सिंह और शरद को 500-500 रुपये के गिफ्ट वाउचर दिए गए। अमेजन से खरीदारी करने पर जो भी राशि होगी, उसमें से इतनी राशि की बचत हासिल होगी।
----------------------- ऑनलाइन शॉपिंग को बढ़ावा देना चाहिए। इससे हमें ही आसानी है। घर बैठे आसानी से कोई भी वस्तु ऑर्डर कर सकते हैं। यह अच्छा अभियान है।
सुशील दैनिक जागरण हमेशा पाठकों के लिए अच्छा ही अभियान लाता है। ऑनलाइन शॉपिंग पर काफी वस्तु मार्केट रेट से कम दाम पर भी मिल जाती हैं।
अजय दैनिक जागरण संग अमेजन का यह शानदार अभियान है। इससे हमें काफी कुछ सीखने को मिला है। ऑनलाइन शॉपिंग करना वाकई आसान है।
गौरव सिंह घर बैठकर सब लोग पसंद कर लेते हैं। इससे अच्छा और क्या हो सकता है। वहीं अमेजन ने इसे ओर सरल बना दिया है।
शरद