Move to Jagran APP

किसानों की दोगुनी आय करने में उन्नत बीज है सहायक: उपाध्यक्ष

उत्तर प्रदेश के बीज विकास निगम के उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह ने मंगलवार को कंकरखे

By JagranEdited By: Published: Wed, 28 Jul 2021 12:15 AM (IST)Updated: Wed, 28 Jul 2021 12:15 AM (IST)
किसानों की दोगुनी आय करने में उन्नत बीज है सहायक: उपाध्यक्ष
किसानों की दोगुनी आय करने में उन्नत बीज है सहायक: उपाध्यक्ष

मेरठ,जेएनएन। उत्तर प्रदेश के बीज विकास निगम के उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह ने मंगलवार को कंकरखेड़ा स्थित परियोजना कार्यालय व बीज विधायन संयंत्र का निरीक्षण किया। उपाध्यक्ष ने कहा कि किसानों की दोगुनी आय करने में उन्नत बीज ही सहायक है।

prime article banner

बीज विकास निगम के उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह ने अधिकारियों से कहा कि उन्नत प्रमाणित बीजों का उत्पादन कर किसानों को उपलब्ध कराना है। उच्च गुणवत्ता बीजों के उपयोग से 20 प्रतिशत तक उत्पादन में वृद्धि होती है। यूपी बीज विकास निगम का मुख्य कार्य विभिन्न फसल प्रजातियों के उन्नत प्रमाणित बीजों का उत्पादन कर विभिन्न विक्रय करने वाली संस्थाओं के माध्यम से प्रदेश एवं देश के कृषकों को बीज उपलब्ध कराना होता है। जिसके फलस्वरूप किसानों की आय दोगुनी करने हेतु सरकार की नीति के अनुरूप फसलों का उत्पादन बढ़ाया जा सके।

शिव महिमा का गुणगान कर बांटा प्रसाद: सामाजिक संगठन एक प्रयास ने हिदू संस्कृति के पावन महीना श्रावण की शुरुआत के उपलक्ष्य में मंगलवार को भंडारे का आयोजन सूरजकूंड पेट्रोल पंप के सामने किया। संगठन की अध्यक्ष ममता सिंघल ने सबसे पहले भगवान शिव को प्रसाद का भोग लगाकर व पूजा-अर्चना कर भंडारे का शुभारंभ किया। इस दौरान संगठन की महिला सदस्यों राहगीरों को भंडारे का प्रसाद ग्रहण कराया। इस मौके पर अलका अग्रवाल, रजनी सिंघल, पुष्पा गुप्ता, ज्योति खुराना, सुधा गुप्ता, रेखा सिंह आदि महिला सदस्य मौजूद रहीं। पूर्व राष्ट्रपति की पुण्यतिथि पर किया पौधारोपण : हरियाली संरक्षण संस्था के तत्वावधान में मंगलवार को खिर्वा रोड स्थित शरद त्यागी की गोशाला पर पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर पौधारोपण किया। ट्रस्ट अध्यक्ष रिहान मलिक, पीयूष त्यागी, हकीम, बांके पंवार, मेहराज व तुषार त्यागी आदि शामिल रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.