विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 11, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सीसीएसयू के छात्रों के लिए जरूरी खबर, चुनाव से पहले शुरू हो सकती है सीसीएसयू की परीक्षा

By Taruna TayalEdited By:
Published: Tue, 11 Jan 2022 08:40 AM (IST)

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय और संबद्ध कालेजों में संचालित विषम सेमेस्टर की परीक्षा चुनाव से पहले शुरू हो सकती है। ...और पढ़ें

चुनाव से पहले शुरू हो सकती है सीसीएसयू की परीक्षा।
चुनाव से पहले शुरू हो सकती है सीसीएसयू की परीक्षा।

मेरठ, जागरण संवाददाता। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय और संबद्ध कालेजों में संचालित विषम सेमेस्टर की परीक्षा चुनाव से पहले शुरू हो सकती है। इसकी परीक्षा 25 जनवरी से संभावित है। वहीं, प्राइवेट के परीक्षा फार्म चुनाव के बाद 14 फरवरी से भरने शुरू हो सकते हैं। विश्वविद्यालय की ओर से इसे लेकर तैयारी चल रही है। कोविड के संक्रमण और चुनाव की तिथि को देखते हुए छात्र- छात्राएं और उनके अभिभावक विश्वविद्यालय की परीक्षा को लेकर असमंजस में हैं।

इस संबंध में विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डा. अश्वनी कुमार ने बताया कि विषम सेमेस्टर के परीक्षा फार्म भरने की तिथि बढ़ा दी गई है। इनकी परीक्षा जनवरी के अंतिम सप्ताह से संभावित है। नई शिक्षा नीति के तहत संचालित बीए, बीएससी, बीकाम प्रथम सेमेस्टर के परीक्षा फार्म भी जल्दी ही भरने शुरू होंगे। 20 जनवरी से इसके परीक्षा फार्म भरने शुरू हो सकते हैं।

विषम सेमेस्टर के 17 जनवरी तक भरे जाएंगे परीक्षा फार्म

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय और संबद्ध कालेजों में संचालित स्नातक और परास्नातक विषम सेमेस्टर के परीक्षा फार्म भरने की तिथि बढ़ा दी गई है। पहले फार्म भरने की अंतिम तिथि 10 जनवरी थी, जिसे बढ़ाकर 17 जनवरी कर दिया गया है। परीक्षा शुल्क आनलाइन जमा करने की अंतिम तिथि भी 17 जनवरी रहेगी। फार्म भरने के बाद अभ्यर्थी 18 जनवरी तक कालेज में जमा कराएंगे, कालेजों को 20 जनवरी तक अपने फार्म सत्यापित करके विश्वविद्यालय में जमा कराने होंगे।